लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डेढ़ महीने से नहीं हिला था यह नाग, लोगों ने माना था चमत्कार लेकिन ये निकली सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 3, 2018 04:23 IST

गांव वालों ने तो उसके लिए एक चलता-फिरता शिव जी का मंदिर भी बनवा दिया। वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने रेस्क्यू किया तो सामने आया सच।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मार्च; दिल्ली के रेवला खानपुर गांव के पास एक कोबरा सांप की कहानी सुर्खियों में आई थी। रेवला खानपुर गांव में डेढ़ महीने से भी ज्यादा एक ही जगह पर एक कोबरा बैठा हुआ था, ना वह हिलता और ना ही वह वहां से कहीं जाता था।  सांप को एक ही जगह पर कई महीनों से बैठा देख लोगों उसको कोई चमत्कार मान रहे थे। गांव के  लोगों ने तो उसके लिए एक चलता-फिरता शिव जी का मंदिर भी बनवा दिया। लोगों का कहना था कि यह सांप यहां तपस्या कर रहा है। इस सांप को 28 फरवरी को वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने रेस्क्यू करा लिया है। इसके बाद उस सांप की वहां से ना हिलने की जो वजह सामने आई है, उसने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान वाइल्ड लाइफ विभाग ने बताया कि यह कोबरा किसी चमत्कार की वजह से नहीं बल्कि बीमारी की वजह से नहीं हिल पा रहा था। इसी वजह से वह कई दिनों तक रेंग नहीं पा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि वह तो पहले से ही बीमारा था इसके अलावा लोगों के जमघट और धूप-अगरबत्ती जलाने से उसकी हालत और भी खराब होते चली गई। अगर उसे  रेस्क्यू करने में दो से तीन दिन का और वक्त लग जाता तो शायद सांप मर भी सकता था। 

वाइल्ड लाइफ विभाग के मुताबिक कोबरा को असौला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में छोड़ा गया। जहां वह कुछ वक्त बिल्कुल नहीं हिला। लेकिन जैसे ही उसके पास से रेस्क्यू टीम हट गई तो फिर कुछ देर बाद धीरे-धीरे रेंगते हुए जंगल में चला गया। वहीं, वाइल्ड लाइफ के मुताबिक कई बार सांप जब अपना स्किन बदलते हैं तो वह रेंग नहीं पाते हैं। 

टॅग्स :दिल्लीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल