लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ना नाच, ना गाना…इस बार दिल्ली मेट्रो में महिला ने किया कुछ ऐसा जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं..!

By आकाश चौरसिया | Updated: July 28, 2024 13:01 IST

वायरल वीडियो की शुरुआत में महिला मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों और इंटरनेट फैंस को यह बताते हुए दिख रही है कि उसे अपनी गर्भावस्था किट पर दोहरा लाल निशान दिखा, जो उसके गर्भवती होने के बारे में बता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकपल ने दिल्ली मेट्रो में कुछ किया ऐसाजिसने देखा वो हैरान रह गयालेकिन इस बार वीडियो शेयर होते ही काफी वायरल हो गया

नई दिल्ली: एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो में एक कपल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें एक महिला अपने पति को ये बताती हुई दिख रही है कि वो प्रेगनेंट है। हालांकि, दोनों इसे लेकर एक दूसरे को फिल्मी अंदाज में गले मिलते हुए दिख रहे हैं। दोनों इससे पहले भी कई वीडियो मेट्रो में बनाते हुए नजर आ चुके हैं। सामने आई वीडियो के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने तरीकों से इनपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो की शुरुआत में महिला मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों और इंटरनेट फैंस को यह बताते हुए दिख रही है कि उसे अपनी गर्भावस्था किट पर दोहरा लाल निशान दिखा, जो उसके गर्भवती होने के बारे में बता रहा है। अपने हाथ में कार्ड लेकर, वह परिणाम दिखाने के लिए अपने पति की ओर जाती हुई दिखी। इसमें जब महिला ने पति को इस बात के बारे में बताया, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

जब महिला मेट्रो में यात्रा कर रही थी, तो उसने बहुत खुशी के साथ सेल्फ-चेक कार्ड पति को दिखाया। जैसे ही पति ने पत्नी की मुट्ठी खोली और कार्ड में देखा, तो उसे उसके गर्भावस्था के बारे में पता चला, जिससे वह आश्चर्यचकित रह गया। इसके बाद दोनों का ये वीडियो सामने, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह वीडियो वायरल कपल को दिखा रहा है, जो अक्सर दिल्ली मेट्रो में शॉर्ट वीडियो फिल्माते हैं, ज्यादातर उनके वीडियो में इसी तरह का कुछ रहता है, जिससे साथ में सफर करने वाले लोग शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। इस बीच 27 जुलाई को अंकित नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे पहले ही दस लाख बार देखा जा चुका है।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?