लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर लटका कर भगाता रहा कार, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 17:15 IST

जब एक कार वाले को ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार भगाने की कोशिश की और इस दौरान कांस्टेबल बोनट पर चढ़ गया। जानें पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को लेकर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो पिछले साल नवंबर की है।कार वाले को ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार भगाना शुरू कर दिया और इस दौरान कांस्टेबल बोनट पर चढ़ गया।

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कांस्टेबल का गाड़ियों को चेक करना बेहद आम बात है। वहीं चलानों के रेट बढ़ने के बाद से ट्रैफिक नियमों का पालन भी पहले के मुकाबले अधिक सतर्कता से की जा रही है। लेकिन जरा सोचकर देखिए अगर किसी कांस्टेबल को चेकिंग के दौरान कार के बोनट पर लटकाकर ले जाया जाए तो क्या होगा।

यहां हम बात किसी फिल्म की नहीं कर रहे बल्कि ऐसा ही एक मामला दिल्ली के नांगलोई चौक पर देखने को मिला। जब एक कार वाले को ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार भगाना शुरू कर दिया और इस दौरान कांस्टेबल बोनट पर चढ़ गया। सोमवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

जब इस वीडियो को लेकर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो पिछले साल नवंबर की है। जब गलत दिशा से ड्राइव कर रहे कार को कुछ ट्रैफिक पुलिस वालों ने रोक लिया था। इसके बाद चालक कार को भगाने की कोशिश करने लगा, तभी सुनील नामक कांस्टेबल रोकने की कोशिश करने लगा। चालक ने उसे हटने का इशारा किया और कार को आगे बढ़ा दिया। 

इसके बाद कार की बोनट को पकड़कर सुनील ने किसी तरह अपनी जान बचाई। चालक करीब डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ी चलाने के बाद रोककर सुनील को नीचे उतरने के लिए कहा और सुनील के उतरते ही गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाकर ले गया। वीडियो सामने आने के बाद अब दिल्ली पुलिस और जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल इस मामले पर  कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।  

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियोट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'