लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का घोषित अपराधी तौलिये की वजह से आया पुलिस की गिरफ्त में, ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2018 12:24 IST

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश वीरेंद्र उर्फ कालू है। कालू तकरीबन उम्र 30 साल का है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इसपर 31 मामले दर्ज हैं

Open in App

दिल्ली, 22 मई: दिल्ली में एक कुख्यात बदमाश को दिल्ली पुलिस ने जिस तरीके से गिरफ्तार किया है , वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल बदमाश अपने तौलिये की वजह से दिल्ली पुलिस की चपेट में आ गया। मामला वेस्ट दिल्ली का है। पुलिस ने बदमाश को 17 मई को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को देख तौलिये में छत से कूदा अपराधी  

वेस्ट दिल्ली के इंद्रपुरी थाना इलाके के पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए उसके घर पर ही हमला बोला। जैसे ही बदमाश को पुलिस की सूचना मिली, वह घर में तौलिया पहन कर बैठा हुआ था, वैसे ही  दूसरी मंजिल से नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने इस बदमाश को ना कूदने की सलाह भी दी। लेकिन वह नहीं माना और कूद पड़ा। 

बदमाश के बदन एक भी कपड़े नहीं थे

जैसे ही बदमाश नीचे कूदा उसका तौलिया खुल गया। सबसे हैरानी वाली बात तो यह थी कि बदमाश ने तौलिय के नीचे कोई अंडरगार्नेंट्स भी नहीं पहना था। बदन पर एक भी कपड़ा ना होने की वजह से लोगों ने सोचा कि पुलिस ने इसको न्यूड कर दिया है। लोगों ने इसका वीडियो बनाना तक शुरू कर दिया। 

14 साल की बेटी से पिता करता रहा रेप, एक साल बाद हुए खुलासे में बेटी ने बताई दर्दनाक आपबीती

पुलिस जिप्सी तक वह बिना कपड़ों के गया बदमाश

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस उसे अंडरवेयर देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह भागने की कोशिश में था। पुलिस जिप्सी तक वह बिना कपड़ों के ही गया, फिर उसे कपड़े पहनाए गए। 

इलाके का घोषित अपराधी

डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक बदमाश का नाम वीरेंद्र उर्फ कालू है। कालू तकरीबन उम्र 30 साल का है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इसपर 31 मामले दर्ज हैं। कालू वेस्ट दिल्ली का घोषित अपराधी है। छह महीने पहले ही इसके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट तक जारी हुआ है, लेकिन तब यह पकड़ में नहीं आया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये