लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: घर में काम करने वाली नाबालिग बच्ची के साथ पायलट और उसके पति की प्रताड़ना से भड़के लोग, दंपती को घेरकर भीड़ ने की पिटाई

By अंजली चौहान | Updated: July 19, 2023 14:21 IST

स्थानीय निवासियों को बताया गया कि दंपति लड़की को प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। जैसे ही उन्होंने लड़की की बांहों और आंखों के नीचे चोट के निशान देखे, भीड़ इकट्ठा हो गई और जोड़े पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देद्वारका में एक दंपती के साथ भीड़ ने की मारपीटदंपती पर नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट का आरोप मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक पायलट और उसके पति को भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पायलट महिला और उसके पति पर मारपीट करने वालों का आरोप है कि उन्होंने अपने घर में काम कर रही एक बच्ची के साथ दुर्व्यहार किया है।

इस बात से गुस्साई भीड़ ने दंपती को ही सरेआम पीट दिया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

मारपीट का वीडियो वायरल 

जानकारी के अनुसार, द्वारका इलाके में रहने वाली पायलट और उसके पति, जो एक एयरलाइन कर्मचारी भी थे। दोनों ने अपने घर में एक 10 वर्षीय लड़की को घरेलू सहायिका के रूप में नियुक्त किया।

नाबालिग को घर में रखकर दंपती ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी भनक जैसे ही लोगों को लगी लोगों ने दंपती के घर पहुंचकर उन्हें घेर लिया। 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उसके पति से पहले तो कुछ औरतों और पुरुषों की बहस होती है।

बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ जाती है कि महिला को कुछ महिलाएं खींच कर रोड़ पर ले जाती है और उसके बाल खींचते हुए उस पर थप्पड़ों की लात-घुसों की बरसात करने लगती है।

इस दौरान महिला के पति को भी कुछ लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों मदद की गुहार लगाते हैं लेकिन न तो मारने वालों के हाथ रूकते हैं और न वहां खड़े लोगों में से कोई उसे बचाता है। 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दंपति ने कथित तौर पर लगभग दो महीने पहले घरेलू कामकाज के लिए 10 साल की एक लड़की को काम पर रखा था। बुधवार को लड़की के एक रिश्तेदार ने उसके हाथ और चेहरे पर चोट के निशान देखे और पुलिस को सूचित किया।

जल्द ही, स्थानीय निवासियों ने सुना कि दंपति लड़की को प्रताड़ित करते थे और उसकी पिटाई करते थे। जैसे ही उन्होंने लड़की की बांहों और आंखों के नीचे चोट के निशान देखे, भीड़ इकट्ठा हो गई और जोड़े पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और भीड़ से दंपती को छुड़ा लिया।

पुलिस ने आरोपों को मानते हुए दंपती को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 324, 342 और बाल श्रम अधिनियम, 75 जेजे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'