लाइव न्यूज़ :

पुलिसवाले के बेटे ने रिकॉर्ड‌िंग शुरू कर युवती को बेरहमी से पीटा, गर्लफ्रेंड को बोला- मान जाओ, नहीं तो यही करूंगा

By धीरज पाल | Updated: September 14, 2018 11:45 IST

viral video: इस वीडियो को लेकर गृहमंत्री राजनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली दिल्ली पुलिस कमिश्नर को फोन करके उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: सोशल मीडिया पर दिल को झकझोरने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। क्रुरता और हिंसा की सारी सीमाएं पर कर देने वाले इस वीडियो में एक युवक अपने एक्स-गर्लफ्रेंड को बुरी तरह से पीट रहा है। युवक दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर का बेटा रोहित चौधरी है। बताया जा रहा है कि युवती रोहित की एक्स-गर्लफ्रेंड है, दोनों में कभी प्रेम हुआ करता था। रोहित ने यह वीडियो अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को अपनी बात मनवान के लिए भेजा। दूसरी फ्रेंड ने यह मामला तिलक नगर थाने में दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

इस मामले को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

जानिए क्या है पूरा मामला 

द प्रिंट रिपोर्ट के मुताबिक रोहित और ज्योति शर्मा के बीच किसी समय प्रेम प्रसंग था। रोहित ने यह वीडियो दो हफ्ते पहले ज्योति शर्मा को भेजा। रोहित ने यह वीडियो ज्योति शर्मा को अपनी बात मनवाने के लिए भेजा था। ज्योति को यह वीडियो भेजते ही कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करती है तो यह हाल तुम्हारा भी होगा। तब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 10 सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में रोहित युवती को गाली देकर पिटाई कर रहा है और वीडियो बनाने वाला शख्स उस आरोपी का नाम ले रहा है। 

इस वीडियो में रोहित जिस युवती की पिटाई कर रहा है उस युवकी की पहचान नहीं हो पा रही है। हालांकि रोहित अभी पुलिस की गिरफ्त से फरहार है।  युवती ने अपनी शिकायत में लिखा कि डेढ़ साल के रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, क्योंकि आरोपी शराब पीकर गुंडागर्दी करता था। लड़की के साथ गाली गलौज भी करता था और अब वह पूरे परिवार को तंग कर रहा है। 

ज्योति ने भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 354 और सेक्शन 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराया।तिलक नगर के एसएचओ सत्य प्रकाश ने कहा कि वह रोहित को नहीं जानते हैं। हम उस अरेस्ट करके कोर्ट लेकर जाएंगे। फिलहाल हम उसकी खोज में लगें है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल