लाइव न्यूज़ :

Video: पुलिस स्टेशन पर भीड़ दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को मार रही थी चांटे-चांटे, लोग बना रहे थे वीडियो, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: August 6, 2022 16:56 IST

वीडियो में 10-12 लोगों की भीड़ ने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की जा रही है, जबकि बहुत से दर्शकों को अपने फोन पर तस्वीरें और वीडियो शूट करते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना नई दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन की हैवीडियो में पीटा जा रहा सिपाही आनंद विहार थाने का हेड कांस्टेबल हैकांस्टेबल माफी मांगता रहता है, लेकिन भीड़ नहीं रुकती

नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस स्टेशन पर एक कांस्टेबल को भीड़ द्वारा थप्पड़-थप्पड़ मारा जा रहा है। भीड़ में से कुछ लोग इसकी वीडियो बना रहे हैं और एक शख्स पुलिस वाले की कॉलर पकड़े हुए है। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक घटना नई दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन की है।

वीडियो में 10-12 लोगों की भीड़ ने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की जा रही है, जबकि बहुत से दर्शकों को अपने फोन पर तस्वीरें और वीडियो शूट करते देखा जा सकता है, कोई भी हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं करता है। 

पीटा जा रहा सिपाही आनंद विहार थाने का हेड कांस्टेबल है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिपाही को क्यों पीटा गया। घटना 31 जुलाई की है। कांस्टेबल माफी मांगता रहता है, लेकिन भीड़ नहीं रुकती।

जो शख्स पुलिसवाले की कॉलर पकड़ा हुआ है वह यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि तूने हाथ कैसे छोड़ा मेरे ऊपर, इसके बाद वह उसे जोर से थप्पड़ लगाता है। साइड से एक अन्य शख्स भी हेड कांस्टेबल को थप्पड़ लगाता है। 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो में शाहदरा के आनंद विहार पुलिस स्टेशन के अंदर कुछ लोगों को हेड पुलिस कांस्टेबल की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वीडियो 31 जुलाई का है और अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'