लाइव न्यूज़ :

Delhi Bawana Industrial Area: एक साल में 50000 लगेंगे पौधा, लक्ष्य 'स्वच्छ बवाना हरा भरा बवाना'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2024 17:03 IST

Delhi Bawana Industrial Area: हमारा लक्ष्य 'स्वच्छ बवाना हरा भरा बवाना' है, जिसके लिए पूरे औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफलदार पौधों के अलावा फूलों के पौधे भी शामिल हैं।हर वर्ष अगस्त महीने में मनाया जाने वाला 'वन महोत्सव' भी शामिल है।अभियान को कम समय में ज्यादा विस्तार मिल सके।

Delhi Bawana Industrial Area: बवाना इन्फ्रा डवलपमेंट वर्ष 2024 में राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक इलाके को हरा-भरा बनाने के लिए अलग-अलग सेक्टर्स में 50 हजार पौधे लगाएगा। ऐलान आज मीडिया से बात करते हुए बवाना इन्फ्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पुलकित अग्रवाल ने किया।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 'स्वच्छ बवाना हरा भरा बवाना' है, जिसके लिए पूरे औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें फलदार पौधों के अलावा फूलों के पौधे भी शामिल हैं। अग्रवाल ने बताया कि 50 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सालभर में कई विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें हर वर्ष अगस्त महीने में मनाया जाने वाला 'वन महोत्सव' भी शामिल है।

इस महोत्सव से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे अभियान को कम समय में ज्यादा विस्तार मिल सके। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

बवाना इन्फ्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने कहा कि 'स्वच्छ बवाना हरा भरा बवाना' का संकल्प पूरा करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया के सभी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। अग्रवाल ने बताया कि बवाना इन्फ्रा डेवेलपमेंट ने औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए सभी पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली है।

उनके इस अभियान को दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) का भी पूरा समर्थन मिला। भीषण ठंड को देखते हुए इस मौके पर बवाना औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को 5 हजार से अधिक जूते बांटे गए और बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट के सभी श्रमिकों और कामगारों के लिए एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल