लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः मनोज तिवारी के पांच गुना सब्सिडी के वादे पर AAP का फिल्मी पलटवार, कहा- तुमसे ना हो पाएगा!

By भाषा | Updated: January 9, 2020 14:41 IST

मनोज तिवारी ने दावा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो दिल्ली के लोगों को पांच गुना ज्यादा फायदा मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुमसे ना हो पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह ने कहा- भाजपाईयों फ्री का सपना मत देखो “तुमसे न हो पायेगा”दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 11 फरवरी को होगी।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता मनोज तिवारी के दावे पर चुटकी लेते हुए तिवारी से कहा, ‘‘तुमसे न हो पाएगा।’’ दरअसल मनोज तिवारी ने दावा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो दिल्ली के लोगों को पांच गुना ज्यादा फायदा मिलेगा। ‘तुमसे न हो पाएगा’, फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (भाग 2) के मुख्य किरदारों में शुमार एक किरदार का लोकप्रिय संवाद है।

फिल्म के इस किरदार को जब यह पता चलता है कि उसका बेटा रोमांटिक फिल्में देख रहा है और वह उसकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए अब तक तैयार नहीं है, तो इससे निराश होकर वह अपने बेटे से कहता है, ‘‘बेटा, तुमसे न हो पाएगा।’’

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के गठबंधन सहयोगी दुष्यंत चौटाला के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए चुटकी ली। इस ट्वीट में वह अपने कार्यालय में बिजली के बगैर काम करते दिख रहे हैं। आप नेता संजय सिंह ने तिवारी से कहा कि दिल्ली में 1,000 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने से पहले अपनी पार्टी के शासन वाले राज्यों को बिजली दें।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भाई मनोज तिवारी जी हरियाणा में उपमुख्यमंत्री को बिना बिजली के काम करना पड़ता है, दिल्ली में आप हजार यूनिट फ्री देने की फेंक रहे हैं। कम से कम अपने राज्यों में बिजली तो पूरी दे दो, भाजपाईयों फ्री का सपना मत देखो “तुमसे न हो पायेगा”।’’

दिल्ली की आप सरकार इस वक्त हर महीने घरों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। तिवारी ने सोमवार को वादा किया था कि दिल्ली में आठ फरवरी के विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी चुनकर आती है तो यहां के निवासियों को आप की छूट से पांच गुना अधिक फायदा मिलेगा।

सिंह ने चौटाला के पोस्ट को भी टैग किया जिसमें उपमुख्यमंत्री कहते हैं, ‘‘जब आप रात साढ़े 11 बजे काम कर रहे हों और कार्यालय के कर्मचारी सारी फाइलों को उसी दिन पूरा करना चाहते हों और बिजली चली जाए... हम इसी तरह काम करते हैं।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 11 फरवरी को होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीमनोज तिवारीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप