लाइव न्यूज़ :

रिक्शा चोरी के शक में भीड़ ने शख्स को खंभे से बांधकर पीटा, तमाशाबीन बने रहे लोग

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 11, 2021 10:30 IST

सोशल मीडिया पर मंगलवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को भीड़ बिजली के खंभे से बांधकर पीट रही है और बाकी खड़े लोग तमाशाबीन बने हुए हैं । मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देरिक्शा चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने जमकर पीटायुवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया वहां खड़े लोग केवल घटना का वीडियो बना रहे थे

दिल्ली :  दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मंगलवार दोपहर को रिक्शा चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने जमकर पीटा । युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया ।  इस दौरान वहां मौजूद लोग पिटाई का वीडियो बनाया जिसके वायरल होने के बाद घटना की सूचना मिली । वायरल वीडियो के अनुसार घटना बुराड़ी थाना से करीब 300 मीटर की दूरी पर सौ रोड पर हुई । इसमें कुछ लोग एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं । वीडियो में एक शख्स खंभे से बंधा हुआ नजर आ रहा है । 

युवक पर रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि उसे कौशिक एंक्लेव से ढूंढ कर लाया गया है । इस दौरान लोग भी तमाशाबीन बनकर खड़े थे । कुछ लोगों ने बंधे हुए युवक की पिटाई भी की और कुछ लोग इस घटना का वीडियो बना रहे थे । हालांकि इस मामले में किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी । बताया जाता है की पिटाई के बाद भीड़ ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया । 

बता दें कि अक्सर भीड़ खुद ही मामले में इंसाफ करने लगती है और कानून को हाथ में ले लेती है । ऐसा ही एक मामला पिछले महीने यूपी के कानपुर से आया था,जहां भीड़ ने एक युवक के साथ ऐसा सलूक किया,जिसके जख्मों के निशान अब शायद ही कभी उसकी यादों से मिट पाए । युवक पर फल सब्जी की चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी खूब पिटाई की गई थी और बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले करने की बजाय खुद ही सजा सुनाने का फैसला किया और बेरहमी से पिटाई भी की उसे निर्वस्त्र कर हाथ बांधकर पूरी मंडी में घुमाया गया । पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा