लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जम्मू में भयंकर तूफान ने हवा में उड़ा दिया स्कूटर, 12 फीट ऊंची बिजली के तारों पर लटका मिला गाड़ी, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

By आजाद खान | Updated: June 19, 2023 16:28 IST

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और स्कूटर का वीडियो बनाने लगे। वीडियो में घटनास्थल पर पुलिस को भी देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक स्कूटर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब 15 फीट ऊंची बिजली के तारों पर स्कूटर फंसा मिला है। दावा है कि भयंकर तूफान ने स्कूटर को यहां पर पहुंचा दिया है।

जम्मू: जम्मू के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक स्कूटर को बिजली के तारों पर लटका दिखाई दे रहा है। दावा है कि भयंकर तूफान के कारण यह बिजली के तार पर जाकर अटक गया है। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूटर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आने लगे और वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

बता दें कि इससे पहले इलाके में तूफान आया था जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इस कारण वह बिजली के खंबों पर जाकर अटक गया है। घटना के बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई जो वीडियो में मौके पर तैनात दिखाई दे रहा है। 

क्या है पूरा मामला

घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में घटी है जहां इससे पहले शनिवार को एक खतरनाक तूफान आया था जिसमें काफी नुकसान हुआ था। दावा है कि इसी तूफान ने इस स्कूटर को 15 फीट की ऊंचाइ वाले इस बिजली के तार पर पहुंचा दिया था। घटना पर बोलते हुए स्कूटर की मालकिन सना ने दावा किया है कि तूफान के कार ही उनका स्कूटर आसमान में उड़ गया था और जाकर इस तार में फंस गया था। सना  ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के प्लैनेट ब्यूटी सैलून में बतौर कर्मचारी काम करती है। 

इससे पहले तुर्की में तूफान के कारण उड़ा था सोफा

आपको बता दें कि किसी तूफान के कारण किसी सामान के आसमान में उड़ जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे कुछ दिन पहले ही एक ऐसा ही घटना सामने आया था जिसमें तुर्की की राजधानी अंकारा का है जहां एक तूफान में एक सोफे तो आसमान में उड़ता हुआ देखा गया है। 

इस क्लिप को ट्विटर पर गुरु ऑफ नथिंग नाम के हैंडल से साझा किया गया था और दावा किया गया था कि 17 मई को आए एक तूफान की यह फुटेज है जिसमें सोफा आसमान से उड़ते हुए किसी के घर में जाकर गिरता है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोजम्मू कश्मीरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?