लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल: 64 साल के बुजुर्ग के कान में दिखे मास खाने वाले खतरनाक कीड़े, दावा- जीव ने कर दिए थे पर्दे में छेद

By आजाद खान | Updated: December 10, 2022 15:53 IST

जैम प्रेस की रिपोर्ट की अगर माने तो इन कीड़ों ने बुजुर्ग के कान के पर्दों में भी छेद कर दिया है। यही नहीं इनके कारण बुजुर्ग के कान में दर्द और खुजली भी हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक पुर्तगाली बुजुर्ग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग के कान में मास खाने वाले कीड़े दिखाई दिए है। दावा है कि इन कीड़ों ने बुजुर्ग के कान के पर्दे भी फाड़ दिए है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक 64 साल के बुजुर्ग के काम में मास खाने वाले कीड़े देखे गए है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को पहले काम में दर्द का एहसास हुआ था और जब वह इस दर्द को लेकर डॉक्टरों के पास गया तो उसे इस बात का खुलासा हुआ था। 

खबर को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि इन कीडों ने बुजुर्ग के कान के पर्दे को भी छेद कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कीड़ों को बुजुर्ग के कान में चलते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

यह केस स्टडी पिछले महीने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी थी जिसमें प्यूक-उत्प्रेरण संक्रमण का विवरण दिया गया है। स्टडी के अनुसार, एक पुर्तगाली बुजुर्ग को पिछले पांच दिनों से उसके बाएं कान में दर्द, खुजली और खून के बहने से वह काफी परेशान था और ऐसे में उसनें डॉक्टरों से संपर्क किया अपनी तकलीफ को बयान किया। 

केवल "कान का दर्द" के पीछे एक पूरे कीड़ों का परिवार कारण होगा, इस बात का बुजुर्ग को खबर भी नहीं था। ऐसे में जब उसने माटोसिंहोस के पेड्रो हिसपैनो अस्पताल में दिखाया तो इसके कानों में मास खाने वाले कीड़ों की पुष्टी हुई थी। 

डॉक्टरों को बुजुर्ग के कान से क्या मिला

जैम प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग का श्रवण मार्ग "कई मोबाइल लार्वा" से प्रभावित था जिसमें मास खाने वाले कीड़े दिखाई दे रहे थे। यही नहीं इन कीड़ों ने बुजुर्ग के के कान के पर्दे के कुछ हिस्से को भी छेद कर दिया था। 

जिस समय इन कीड़ों को निकाला गया है उस समय एक वीडियो भी किया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ये देखा गया है कि कुछ कीड़े बुजुर्ग के कान में चल रहे है और उन्हें बाहर निकाला गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि दो कीडें बाहर निकले हुए है और उन्हें एक कागज पर रखा हुआ है। हालांकि बुजुर्ग की कैसी हालत है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उसके कान से कीड़ों को निकाला गया है, इसके कई दावे किए जा रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोPortugal
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल