लाइव न्यूज़ :

मुंबई पहुंचने के पहले ही निसर्ग तूफान ने कई इलाकों में मचाई तबाही, सोशल मीडिया पर सामने आया खौफनाक मंजर का वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 3, 2020 13:15 IST

चक्रवात तूफान ‘निसर्ग’ के आज (3 जून) दोपहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग पहुचंने की संभावना है। यह तूफान आज सुबह यहां से 215 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम तथा रायगढ़ से करीब 165 किलोमीटर दक्षिण- दक्षिणपूर्व में अरब सागर के ऊपर फैला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र रत्नागिरी के दापोली में तेज हवाएं चल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि निसर्ग तूफान थोड़ी देर में अलीबाग पहुंचेगा।आज (3 जून) दोपहर में मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में इससे भूस्खलन होने की उम्मीद है।

मुंबई: चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' महाराष्ट्र की ओर लगातार बढ़ रहा है। आज दोपहर यह महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान मुंबई और अन्य तटीय क्षेत्रों में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होगी। ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र रत्नागिरी के दापोली में तेज हवाएं चल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि निसर्ग तूफान थोड़ी देर में अलीबाग पहुंचेगा। लेकिन तूफान की वजह से महाराष्ट्र के कई इलाकों में देर रात से बारिश और आंधी-तूफान वाला मौसम किया हुआ है। जिसके खौफनाक मंजर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।  

महाराष्ट्र रत्नागिरी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि निसर्ग तूफान के आने की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र किनारे खड़ा जहाज जोर-जोर से हिल है। इस वीडियो को ट्विटर पर कई यूजर ने शेयर किया है।

अलीबाग में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में भी  तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।

मुंबई के बीच का भी वीडियो सामने आया है।

महाराष्ट्र रत्नागिरी में ही तेज हवाएं चलने का एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर गुजरात के भावनगर का भी वीडियो कुछ लोगों ने शेयर किया है, जहां बिजली गिरने से भारी बारिश हुई है।

गुजरात का ही एक और वीडियो ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

कुछ लोगों ने एनडीआरएफ की टीम के निरीक्षण का भी वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि मुंबई में समुद्र की लहरें कितनी उंची उठ रही हैं।

मुंबई में तेज हवाएं चल रही है, जिसका एक वीडियो शेयर किया गया है।

मुंबई में आज दोपहर पहुंचेगा चक्रवाती तूफान निसर्ग, ट्रेनों के मार्ग एवं समय में बदलाव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मुंबई इकाई के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बताया कि चक्रवात अलिबाग के दक्षिण के पास से 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘निसर्ग’ आज तीन जून को सुबह साढ़े पांच बजे अलीबाग से 165 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और मुंबई से 215 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अरब सागर पहुंचेगा। आज तीन जून दोपहर को यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग के दक्षिण से 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुंबई में 20 से 40 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि पिछले 12 घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। उन्होंने एक बार फिर मुंबई और ठाणे, रायगढ़ तथा पालघर जैसे पड़ोसी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ चक्रवात के मद्देनजर आज तीन जून को मुंबई , ठाणे, रायगढ़ और पालघर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तेज हवाएं चलेंगी, समुद्र में काफी तेज लहरें उठेंगी।’’

इस बीच, मध्य रेलवे ने मुंबई से कुछ ट्रेनों के मार्गों को बदला और कुछ के समय में परिवर्तन किया गया है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गचक्रवाती तूफानमुंबईमहाराष्ट्रगुजरातवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार