लाइव न्यूज़ :

कुत्ते के सिर में फंसी थी प्लास्टिक की बोतल, रास्ते से जा रहे लोगों ने इस तरह से की मदद, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 7, 2021 21:55 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक कुत्ते का सिर प्लास्टिक में फंस जाता है । कुछ लोग मिलकर कुत्ते की मदद करते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते के सिर में फंस गया था प्लास्टिक कुछ राहगीरों ने कुत्ते की जान बचाने के लिए की मददलोगों ने राहगीरों की खूब तारीफ की

मुंबई :  दुनियाभर में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतनी तेजी से हो रहा है कि न केवल मुनष्य बल्कि जानवरों के लिए खतरनाक साबित होता जा रहा है । ऐसा ही कुछ तब हुआ, जब एक कुत्ते के सिर में प्लास्टिक फंस गया लेकिन फिर कुछ लोगों ने उसकी मदद की । 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ साइकिल सवार लोग सैर पर निकले थे । मगर इसी बीच उन्हें रास्ते में एक कुत्ता दिखाई दे रहा था, जिसका सिर एक बोतल में फंसा था । कुत्ते की जान खतरे में देख तीनों साइकिल सवार उसके पास पहुंचे । फिर तीनों ने मिलकर कुत्ते के सिर में फंसी बोतल को निकालकर उसकी जान बचाई । सिर में से बोतल निकलते ही कुत्ते ने राहत की सांस ली ।

इसके बाद इस घटना के वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया । बस तभी से हर कोई वीडियो में दिख रहे तीनों लोगों की तारीफ कर रहा है । एक यूजर ने इंसान की गलतियों की वजह से ही कुत्ते की जान पर बन आई थी । मगर अच्छी बात यह रही कि इन तीनों ने कुत्ते को बचा लिया । वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर ये तीनों वक्त पर न पहुंचते तो बेजुबान की जान बचना मुश्किल था ।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो Mack & Becky Comedy ने शेयर किया है । खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था । ज्यादातर लोग वीडियो देखने के बाद उन लोगों की प्रशंसा कर रहे हैं, जिन्होंने बीच रास्ते में रुककर कुत्ते को बचाया । कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा कि हम सभी को इतना ही नरमदिल होना चाहिए, ताकि इंसान और जानवर के बीच का लगाव हमेशा बना रहे । 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल