लाइव न्यूज़ :

CRPF women bikers: बेंगलुरु पहुंची सीआरपीएफ महिला बाइकर्स एक्सपीडीशन रैली, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को मजबूत करने का लक्ष्य, देखें तस्वीरें

By अनुभा जैन | Updated: October 13, 2023 17:47 IST

CRPF’s women bikers: संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने का हिस्सा होने पर गर्व है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को बोझ के रूप में नहीं बल्कि उनके साथ समान व्यवहार करेगा।अभियान में 75 बाइकर्स और पीलियन राइडर्स शामिल हैं।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) इस क्रॉस-कंट्री महिला बाइक अभियान रैली का आयोजन कर रहा है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से सांसद सुमलता अंबरीश ने सीआरपीएफ महिला बाइकर्स का स्वागत किया। अंबरीश ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित होने से महिलाओं के लिए प्रगति के अधिक रास्ते खुलेंगे और समाज उन्हें भार न मान समान रूप से देखेगा।

अंबरीश ने कहा कि मैं हमारे देश की सेनाओं को सलाम करती हूँ। महिलाएं हर क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। मुझे संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने का हिस्सा होने पर गर्व है। इससे महिलाओं के लिए और रास्ते खुलेंगे,समाज अब महिलाओं को बोझ के रूप में नहीं बल्कि उनके साथ समान व्यवहार करेगा।

सीआरपीएफ से जय प्रकाश ने जानकारी देते हुये बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) इस क्रॉस-कंट्री महिला बाइक अभियान रैली का आयोजन कर रहा है। अभियान में 75 बाइकर्स और पीलियन राइडर्स शामिल हैं।

यंग बाइकर्स सपना और सुजाता ने कहा कि 5 अक्टूबर से देश के तीन कोनों यानी कन्याकुमारी, श्रीनगर और शिलांग से शुरू हुई इस रैली में बाइकर्स 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 121 जिलों में यात्रा करेंगी। यह हमारा पहला इस तरह का अनुभव है पर हम काफी उत्साहित हैं। यह अभियान 10000 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में प्रतिष्ठित “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी“ पर समाप्त होगा। “यशस्विनी“ के नाम से जाने जाने वाले बाइकर्स राष्ट्रीय ध्वज और सीआरपीएफ ध्वज ले जा रहे हैं। “नारी शक्ति“ की थीम पर आधारित यशस्विनी की तीन टीमों में प्रत्येक टीम में 25 बाइकर्स शामिल हैं।

ये बाइकर्स करीब 1250 किलोमीटर चल चुके हैं। अब तक यह रैली तिरुवनंतपुरम, मदुरै, पांडिचेरी, अवाडी, वेल्लूर, कृष्णागिरी और होसुर से गुजरी है। रैली 12 अक्टूबर को रात 10ः30 बजे बेंगलुरु पहुंची। बेंगलुरु से टीम को 14 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के लिए सुबह 7 बजे रवाना किया जाएगा। यह अभियान सीआरपीएफ के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से चलाया जा रहा है।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत