लाइव न्यूज़ :

तीन साल से इस शख्स के पीछे पड़े हैं कौए, बाहर निकलना है मुश्किल, जानिये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 12:00 IST

पक्षी के व्यवहार पर रिसर्च करने वाले रिसर्चर अशोक कुमार कहते हैं कि कौओं की याददाश्‍त बाकी पक्षियों की तुलना में कहीं ज्यादा होती है।

Open in App
ठळक मुद्देगांव वाले कहते हैं, जब कौए शिवा पर हमला करते हैं तो मानों वो किसी के साथ जंग लड़ रहे हो।शिवा के सिर पर कौए के चोंच के चोट के निशान है। इसके अलावा हाथों और कंधो पर पर चोट के निशान है। 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुमेला गांव का एक निवासी शिवा केवट को पिछले तीन साल से कौए परेशान करते हैं। जब भी शिवा अपने घर से बाहर निकलते हैं तो आसमान की ओर देखते हैं कि कहीं झुंड में इनपर हमला ना करे। शिवा के साथ ये घटना हर दिन, हर वक्त होता है, जब भी वो अपने घर से बाहर किसी काम से निकलते हैं। शिवा इन कौए के आतंक से इतना डर गये हैं कि ये अब घर से बाहर ही नहीं निकलना चाहते हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों का दावा है कि शिवा के साथ ऐसा हर दिन होता है। शिवा का कहना है कि कभी-कभी कौए इनपर झुंड बनाकर हमला करते हैं और इनके सिर पर चोंच से मारते हैं। शिवा का कहना है कि ये बाल भी नोच लेते हैं। स्थानीय लोग शिवा के घर के आस-पास आकर इस इंतजार में बैठते हैं कि कौए का हमला उनको देखने को मिलेगा। 

शिवा ने टीओआई से बात करते हुये बताया कि ये सब उसके साथ तकरीबन तीन साल पहले से हो रहा है। शिवा तीन साल पहले एक लोहे की जाली में फंसे कौए के बच्चे को निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी मौत हो गई और तब से ही ये कौए शिवा को परेशान करते हैं। 

शिवा ने बताया, लोहे की जारी से निकालने के दौरान कौआ मेरी हाथों में ही मर गया था। काश मैं इन कौए को बता पाता कि मैं उसे नन्हे कौए को मार नहीं रहा था बल्कि बचाने की कोशिश कर रहा था।''

शिवा ने कहा, जब भी मैं घर से बाहर निकलता हूं अपने साथ एक डंडा लेकर चलना पड़ता है। कौए को देखकर मैं सिर्फ इस डंडे को हवे में लहराता हूं और इस बात का पूरा ध्यान रखता हूं कि इन कौए को एक बार ही इस डंडा से लग ना जाये।

शिवा कहता है, इन कौए को लगता है कि मैंने इनके नन्हे कौए की जा ले ली है, इसलिये मेरे साथ ये दुश्मनी निभा रहे हैं। 

गांव वाले कहते हैं, जब कौए शिवा पर हमला करते हैं तो मानों वो किसी के साथ जंग लड़ रहे हो, वो एक फाइटर प्लेन की तरह शिवा के सिर पर वार करते हैं। गांव वाले और शिवा को इस बात से हैरानी भी होती है कि आखिर ये कौए किसी का चेहरा कैसे याद रख लेते हैं।

शिवा के सिर पर कौए के चोंच के चोट के निशान है। इसके अलावा हाथों और कंधो पर पर चोट के निशान है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पक्षी के व्यवहार पर रिसर्च करने वाले रिसर्चर अशोक कुमार कहते हैं कि कौओं की याददाश्‍त बाकी पक्षियों की तुलना में कहीं ज्यादा होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वो बदला लेने जैसी भावना भी रखते हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी