लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया वाले प्यार के लिए एक और देश की सीमा पार, सीमा-अंजू के बाद भारत आई श्रीलंकाई महिला ने की फेसबुक फ्रेंड से शादी

By अंजली चौहान | Updated: July 31, 2023 10:03 IST

25 वर्षीय श्रीलंकाई महिला विकनेश्वरी शिवकुमारा पर्यटक वीजा पर भारत आ रही थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश के वेंकटगिरिकोटा में अपने 28 साल छोटे बॉयफ्रेंड लक्ष्मण से शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका की महिला ने भारतीय से की शादीफेसबुक पर आंध्र प्रदेश के शख्स से हुई थी दोस्ती महिला जल्द भारतीय नागरिकता ले सकती है

इन दिनों प्यार की खातिर अपने देश को छोड़ दूसरे देश आने वाली महिलाओं की खूब चर्चा हो रही है। जहां पाकिस्तनी महिला सीमा हैदर अपने भारतीय प्यार के लिए तीन देशों की सीमा गैरकानूनी तरीके से लांघ कर आई, उसी तरह भारत से वैध तरीके से अंजू पाकिस्तान अपने फेसबुक वाले प्यार के लिए गई।

इन सभी प्रेमकथाओं में महिलाएं अपने प्रेमी के लिए न सिर्फ घर की दहलीज बल्कि एक देश की सीमा को भी पार कर दे रही हैं। अब इस बीच, एक खबर दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश से आई है जहां एक श्रीलंकाई महिला को आंध्रा के लड़के से प्यार हो गया।

बताया जा रहा है कि पर्यटक वीजा पर भारत आई श्रीलंका की महिला को एक शख्स से प्यार हो गया जो उसे फेसबुक के जरिए मिला था।गौरतलब है कि 25 वर्षीय श्रीलंकाई महिला विग्नेश्वरी शिवकुमारा पर्यटक वीजा पर देश का दौरा कर रही थी।

उन्होंने आंध्र के वेंकटगिरिकोटा शहर में अपने 28 वर्षीय प्रेमी लक्ष्मण से शादी कर ली, जिनसे उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।

श्रीलंकाई महिला की भारतीय से शादी की तस्वीरें और खबरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया।

पुलिस ने पाया कि महिला का पर्यटक वीजा अगस्त में खत्म होने वाला है जिसे लेकर पुलिस ने नोटिस भी जारी कर दिया है। आव्रजन नियमों के अनुसार, चित्तूर जिला पुलिस ने विकनेश्वरी को नोटिस जारी किया। यह कदम सोशल मीडिया पर शादी के वायरल होने के बाद उठाया गया।

भारतीय नागरिकता चाहती है महिला 

जानकारी के अनुसार, विग्नेश्वरी 8 जुलाई को श्रीलंका से भारत पहुंची थी और 20 जुलाई को उन्होंने और उनके प्रेमी ने एक मंदिर में शादी रचा ली। लक्ष्मण के परिवार के आशीर्वाद से इस जोड़े की शादी हुई और दोनों की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

अब विग्नेश्वरी के वीजा खत्म होने के कारण उन्होंने भारतीय नागरिकता की इच्छा व्यक्त की है और उनका वीजा बढ़ने की संभावना है। भविष्य में संभावित कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए, पुलिस ने जोड़े को अपनी शादी को औपचारिक रूप से पंजीकृत करने की सलाह दी।

जिला पुलिस अधीक्षक वाई रिशांत रेड्डी ने विकनेश्वरी को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया और मानदंडों के बारे में जानकारी दी। महिला जल्द ही भारतीय नागरिकता ले सकती है। 

कैसे हुई थी फेसबुक पर दोस्ती 

जानकारी के अनुसार, ये साल 2017 की बात है जब अरिमाकुपल्ले के राजमिस्त्री लक्ष्मण की मुलाकात फेसबुक के जरिए श्रीलंका की विग्नेश्वरी से हुई।

दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। अपने प्यार के खातिर  महिला भारत चली आई और लक्ष्मण से शादी रचा ली। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशश्रीलंकाफेसबुकभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो