लाइव न्यूज़ :

'कायर और लायर' सरकार, जगह कितनी जेल में तेरे, देख लिया है', चन्द्रशेखर व गोगोई की गिरफ्तारी पर भड़के कन्हैया ने किया ट्वीट तो हुए ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2019 16:32 IST

कन्हैया कुमार ने पिछले दिनों राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कस था।

Open in App
ठळक मुद्दे'कायर और लायर' सरकार वाले ट्वीट को लेकर कन्हैया कुमार ट्रोल हो रहे हैं।पिछले कुछ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून के अलावा एनपीआर और एनआरसी को लेकर लोगों में खलबली है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे हैं।  इसी क्रम में उनका एक ताजा ट्वीट चर्चा में आया है। कन्हैया कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को 'कायर और लायर' सरकार कहा है। कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया,  ''CAA-NRC-NPR का विरोध करने के कारण इस "कायर और लायर" सरकार ने अखिल गोगोई, चन्द्रशेखर आजाद, सदफ जफर, दीपक कबीर व हजारों अन्य नागरिकों को झूठी धाराएं लगाकर गिरफ्तार किया है। सुनिए साहेब, दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है देखेंगे। जगह है कितनी जेल में तेरे, देख लिया है देखेंगे।''

एक अन्य ट्वीट में कन्हैया कुमार ने लिखा, ''जो लोग आज युवाओं के आजादी के नारों से परेशान हैं, वही लोग कल आजादी के आंदोलन से भी परेशान थे। ये एक ही विचारधारा के लोग हैं। तब इन्होंने भारत की आजादी के आंदोलन से गद्दारी की थी,आज भारत के संविधान के साथ गद्दारी कर रहे हैं। इतिहास आज भी इनपे शर्मिंदा है, कल भी इनको धिक्कारेगा।''

'कायर और लायर' सरकार वाले ट्वीट को लेकर कन्हैया कुमार ट्रोल हो रहे हैं। कन्हैया कुमार के इस ट्वीट पर 32.6 हजार लाइक्स हैं और साढ़े आठ हजार रिट्वीट हैं। 

एक यूजर ने लिखा, जिन्होंने विरोध में बसे फूंकी, दुकानों के कांच फोड़े, गाड़ियों में आग लगाई वो सब क्या तुम्हारे बाप थे परजीवी कन्हैया?

कुछ यूजर कह रहे हैं कि आपके लिए भी जल्दी से कमरा तैयार किया जाएगा।

एक यूजर ने लिखा, हाथों में लेकर पत्थर वो हिन्दुस्तान बचाने निकले हैं।

कन्हैया कुमार ने पिछले दिनों राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कस था। कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया, 'NRC और NPR में उतना ही फर्क है जितना गंगाधर और शक्तिमान में'।

टॅग्स :कन्हैया कुमारकैब प्रोटेस्टजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)चंद्रशेखर आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो