लाइव न्यूज़ :

कोरोना ड्यूटी के चलते 15 दिन से घर नहीं लौटी नर्स मां को देख रोती हुई बच्ची का वीडियो वायरल, CM येदियुरप्पा ने भी फोन कर कही ये बात

By भाषा | Updated: April 9, 2020 13:05 IST

नर्स और बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने महिला को फोन कर उनके काम के लिए बधाई दी है। सीएम ने कहा- आपको भविष्य में बेहतर अवसर मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे सुगंधा उत्तर कर्नाटक में बेलागवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कोविड-19 वार्ड में पिछले 15 दिनों से बिना घर गए काम कर रही हैं।नर्स के समर्पण और मां तथा बच्चे के बीच दूरी ने लोगों का दिल छू लिया।

बेंगलुरु: कर्नाटक में वायरल एक वीडियो ने सभी को भाव विभोर कर दिया है जिसमें अपनी मां से मिलने के लिए बेकरार एक छोटी-सी बच्ची दूर से अपनी मां को देख कर रोती दिखाई दे रही है। उसकी मां नर्स है और कोविड-19 के लिए अपनी ड्यूटी के चलते एक पखवाड़े से घर नहीं लौटी है। इस वीडियो के वायरल होने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पराचिकित्सा कर्मी से बुधवार को बात की और उसके समर्पण की प्रशंसा की। सुगंधा उत्तर कर्नाटक में बेलागवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कोविड-19 वार्ड में पिछले 15 दिनों से बिना घर गए और तीन साल की अपनी बेटी से मिले बिना लगातार काम कर रही है।

अपने पिता के साथ दुपहिये वाहन पर बैठ कर अपनी मां से मिलने बच्ची अस्पताल के पास पहुंची। वीडियो में वह अस्पताल के प्रवेश द्वार से कुछ दूरी पर खड़ी अपनी मां की ओर हाथ हिलाते तथा रोती दिख रही है। मां भी भावुक दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नर्स के समर्पण और मां तथा बच्चे के बीच दूरी ने लोगों का दिल छू लिया। इसके चलते येदियुरप्पा ने सुगंधा से फोन पर बात की। येदियुरप्पा को सुगंधा से फोन पर कहते हुए सुना गया, ‘‘आप अपनी बच्ची को देखे बिना कड़ी मेहनत कर रही हैं। मैंने इसे टीवी पर देखा। कृपया सहयोग करें। आपको भविष्य में बेहतर अवसर मिलेंगे। मैं आपके लिए देखूंगा। ईश्वर आपका भला करे।’’ इस बातचीत की रिकॉर्डिंग यहां मीडिया को जारी की गई।

बाद में नर्स को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 को रोकने के लिए उसकी तरह काम कर रहे डॉक्टरों, नर्सों, एएचएसए (स्वास्थ्य) कर्मियों, पुलिस, निकाय कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवा की तारीफ की।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, टेलीफोन पर बातचीत के दौरान नर्स द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की चिंताओं पर विचार करने का आश्वासन देते हुए येदियुरप्पा ने पत्र में कहा कि उन्हें हल करना सरकार की प्राथमिकता है और कोविड-19 स्थिति के एक बार नियंत्रण में आने के बाद वह खुद इन पर गौर करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी