लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को किस करते कपल का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स के निशाने पर DMRC

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2023 11:28 IST

बार-बार ऐसे आत्तिजनक मामलों के सामने आने के बाद डीएमआरसी ने कहा है कि वह मेट्रो में उड़न दस्ते की तैनाती तेज करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स डीएमआरसी की आलोचना कर रहे हैं।यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो से कार्रवाई की मांग की है।

नई दिल्लीः  सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल ट्रेन की फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डीएमआरसी की फिर से आलोचना शुरू हो गई है। गौरतलब है कि हाल ही में एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो की काफी किरकिरी हुई थी जिसमें एक शख्स हस्तमैथुन करता दिखा था। इससे पहले एक युवती के छोटे कपड़ पहनकर यात्रा करने को लेकर बवाल मचा था।

अब एक कपल के फर्श पर बैठकर किस करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की अपने साथी की गोद में लेटी हुई है और दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। इसकी परवाह किए बिना कि उनके आप-पास कई यात्री मौजूद हैं। उनके ठीक सामने के शख्स ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है। 

इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा कि देश संकट में है। एक अन्य ने डीएमआरसी को लिखा कि क्या तुम जा रहे हो? एक ने चुटकी लेते हुए कहा कि कोरोना पीड़ित को मुँह से साँस दे कर उसकी जान बचाना भी इस देश में गुनाह हो गया है। इसके साथ एक यूजर ने कहा कि लड़की नशे में लग रही है। एक अन्य ने कहा कि किसी की सहमति के बिना उसकी रिकॉर्डिंग करना अपराध है।

एक यूजर ने कहा कि ये डीएमआरसी वाले ऐसे लोगो पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। अभी तक हद्द हो गई ऐसे लोगो को प्यार करने के लिए क्या मेट्रो ही मिलती है। ये भी एक अपराध हैं सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करना। बेशक वो किसी अपने के साथ में ही क्यों न कर रहा हो। दिल्ली पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कर्रवाई करनी चाहिए।

गौरतलब है कि बार-बार ऐसे आत्तिजनक मामलों के सामने आने के बाद डीएमआरसी ने कहा है कि वह मेट्रो में उड़न दस्ते की तैनाती तेज करेगा। हस्तमैथुन वाले मामले के बाद डीएमआरसी ने बयान में कहा था- "हम यात्रियों से मेट्रो से यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करने का अनुरोध करते हैं। यदि अन्य यात्रियों को कोई आपत्तिजनक व्यवहार दिखाई देता है, तो उन्हें कॉरिडोर, स्टेशन, समय आदि का विवरण देते हुए तुरंत डीएमआरसी हेल्पलाइन पर मामले की सूचना देनी चाहिए।"

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो