लाइव न्यूज़ :

Video: मास्क नहीं पहनने पर मॉल में सामान देने से किया मना, तो लड़की ने कैशियर के मुंह पर थूका 

By अनुराग आनंद | Updated: November 24, 2020 17:34 IST

शॉपिंग मॉल में लड़की को बिना मास्क पहने देख वहां के कर्मचारी सामान देने से साफ-साफ इनकार कर देते हैं। ऐसे में मॉल के कर्मचारियों द्वारा सामान देने से इनकार करने पर बुरी तरह से लड़की गुस्सा जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की न सिर्फ कैशियर व दूसरे कर्मचारियों से सवाल-जवाब करने लगती है बल्कि कैशियर पर थूक भी देती है।शुक्रवार को वेट्रोस सुपरमार्केट के क्लैफम कॉमन ट्यूब स्टेशन पर हुई।

नई दिल्ली: इन दिनों दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि हर जगह लोगों को मास्क के साथ बाहर निकलने के लिए चेतावनी जारी की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मास्क पहने बिना किसी शॉपिंग सेंटर में जाती है।

शॉपिंग मॉल में लड़की को बिना मास्क पहने देख वहां के कर्मचारी सामान देने से साफ-साफ इनकार कर देते हैं। ऐसे में मॉल के कर्मचारियों द्वारा सामान देने से इनकार करने पर बुरी तरह से लड़की गुस्सा जाती है। वह न सिर्फ कैशियर व दूसरे कर्मचारियों से सवाल-जवाब करने लगती है बल्कि कैशियर पर थूक भी देती है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद गुस्सा में वह वहां रखे सामान में लात मारते हुए बाहर निकल जाती है। मीडिया खबरों के मुताबिक, यह घटना लंदन की है। दरअसल, शुक्रवार को वेट्रोस सुपरमार्केट के क्लैफम कॉमन ट्यूब स्टेशन पर हुई।

सामान उठाने के बाद जैसे ही महिला कैशियर के पास पहुची तो कैशियर ने बिना मास्क के देख उनसे कार्ड लेने से मना कर दिया. इस बात पर महिला गुस्सा गई। इसके बाद ही उस महिला ने शॉपिंग सेंटर में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी