लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर बना गाना ''मालिक संभाल लेना'' हुआ वायरल, स्मृति ईरानी ने भी शेयर कर लिखी दिल को छू लेने वाली बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2020 13:07 IST

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे''मालिक संभाल लेना'' गाने की बात की जाए तो इसमें सॉफ्ट म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। गीतकार मनोज मुंतशिर का कहना है कि गाने को लिखने का ख्याल उनके दिमाग में लॉकडाउन के बाद आया।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर का गाना ''मालिक संभाल लेना'' वायरल हो गया है। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने 'कोरोना प्रेयर' का नाम दिया है। जो इंटरनेट पर इस वक्त काफी सुना जा रहा है। इस गाने को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

गाने के वीडियो को शेयर कर स्मृति ईरानी ने लिखा है, ''हर सुबह उज्जवल हो... हर रात रोशन हो... सुरक्षित रहें और घर पर रहें।'' स्मृति ईरानी का यह पोस्ट 75 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।  

''मालिक संभाल लेना'' गाने की बात की जाए तो इसमें सॉफ्ट म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। गाने का पिक्चराइजेशन भी काफी सॉफ्ट और सोलफुल रखा गया है। कोरोना वायरस की महामारी के बीच आपको यह गाना मोटिवेट रखने में मदद कर सकता है। इस गाने में म्यूजिक रोचक कोहली ने दिया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब भी 3,666 संक्रमित लोग हैं जबकि 291 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुल मामलों में 65 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसस्मृति ईरानीसीओवीआईडी-19 इंडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो