लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic: हाथ धोना ना भूलें बच्चे, टीचर ने लगा दिया स्टैंप, मिटाने पर मिलेगा प्राइज, फोटो वायरल

By निखिल वर्मा | Updated: March 12, 2020 10:25 IST

कोरोना वायरस (Covid-19) का कहर दुनिया भर के 120 देशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दी है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए बच्चों के प्रति अधिक सतर्कता बरती जा रही है। कुछ देशों में जहां स्कूलों को बंद कर दिया गया है तो जहां स्कूल खुले हैं टीचर बच्चों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है. सेसेंक्स बुधवार को 1224 अंकों के गिरावट के साथ खुला है.कोरोना वायरस का फैलाव 120 देशों में है और सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई है. इसके बाद सबसे ज्यादा कहर इटली और ईरान पर बरपा है.

कोरोना वायरस के खतरे के निपटने लोग अपने स्तर भी प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग वीडियो बनाकर, कुछ गाना गाकर तो कुछ अनोखे तरीके से इस खतरनाक वायरस से खुद को कैसे बचाया जाए, इसका प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक स्कूल टीचर ने किया है। एक महिला शिक्षिका ने बच्चों को हाथ धोने और साफ-सफाई की याद दिलाने के लिए कुछ अलग रास्ता निकाला। उनका ये तरीका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल हो गया है।

मिसेज वुड्स ने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर डाली है। इस तस्वीर में एक बच्चे के हाथ में स्टैंप लगा हुआ है। बच्चों को घर जाने से पहले इस धोकर मिटाना है। अगर बच्चे ऐसा कर पाते हैं तो उन्हें प्राइज भी मिलेगा। इस फोटो को शेयर करते हुए मिसेज वुड्स ने लिखा, हम कीटाणुओं को दूर रखने के प्रयास कर रहे हैं। आज सुबह छात्रों को उनके हाथों पर स्टैम्प मिली। अगर यह दिन के अंत तक हाथ धोने से स्टैंप का रंग चला जाता है, तो उन्हें पुरस्कार मिलेगा। हम कोशिश कर रहे हैं। उनके इस तस्वीर को अब तक 75 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 

WHO ने कोरोना वायरस को बताया महामारी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने 11  मार्च को कोरोना वायरस संकट को महामारी बताया है। 120 से ज्यादा देशों में फैले कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में 4600 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कोरोना वायरस का कहर कई देशों में बरप रहा है लेकिन मौतें सिर्फ 32 देशों में ही हुई है।

कोरोना वायरस से संक्रमित टॉप 7 देशदेश      केस           मौत

चीन    80796    3169

इटली 12462      827

ईरान  9000       354

दक्षिण कोरिया 7869 66

स्पेन             2277   55फ्रांस             2281  48अमेरिका       1329   38

भारत में भी कोरोना का कहर

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 60 मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा इतिहास वाले अंतरराष्ट्रीय क्रूज, चालक दल या यात्रियों के प्रवेश पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण को प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित कर दिए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीनइटलीईरानवुहानदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल