लाइव न्यूज़ :

Video: लॉकडाउन में दिल्ली की सड़कों पर बिखरे पड़े मिले 500 व 2000 के कई नोट, पुलिस भी हैरान, लोगों ने कहा- कोरोना का खौफ

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2020 13:24 IST

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 6,412 हो गए हैं। 199 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 503 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरे स्टेज में है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में अब तक 720 पॉजिटिव केस हैं, इनमें से 22 ICU में है और 7 वेंटिलेटर पर हैं।दिल्ली में पिछले दिनों कोरोना मरीजों में सबसे ज्यादा लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट इलाके को 15 अप्रैल तक सील कर दिया गया है। इसी बीच दिल्ली की सड़कों पर 500 और 2000 के नोटों के बिखरे मिलने की खबर सामने आई है। दिल्ली के अलग-अलग दो इलाकों में ऐसी घटना देखने को मिली है। इसका वीडियो भी ट्विटर पर वायरल हो रहा है। पहला मामला दिल्ली के के द्वारका सेक्टर 4 का है, जहां सड़कों पर पुलिस को 500 और दो हजार के नोट पड़े मिल रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके की पुलिस भी हैरान है। 

एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पहले पुलिस को पुलिस स्टेशन के पास से 500 के तीन नोट पड़े मिले। हालांकि किसी की लापरपाही की वजह से पुलिस को ये नोट मिले थे लेकिन अभी तक किसी ने नोटों पर दावा नहीं किया है। 

वहीं दूसरा मामाल दिल्ली के बुद्ध विहार का है। जहां पुलिस को 2 हजार के नोट पड़े मिले। जिसका वीडियो ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है। ट्विटर पर लोग दावा कर रहे हैं कि लोग ऐसे नोट गिराकट कोरोना फैलान चाह रहे हैं। लेकिन इस बार एक शख्स ने दावा किया कि उससे गलती से नोट सड़क पर गिर गए थे। द्वारका के डीसीपी का कहना है कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है.। पुलिस का कहना है कि इसमें कोई साजिश नजर नहीं आ रही है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

कोविड-19: दिल्ली में संक्रमण के 720 मामले, मृतक संख्या 12 पर पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 720 पर पहुंच गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित लोगों में से 430 लोग निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

बुधवार रात तक शहर में संक्रमितों की संख्या 669 और मृतकों की संख्या नौ थी। बृहस्पतिवार को तीन संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके साथ मृतक आंकड़ा 12 हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 25 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी