लाइव न्यूज़ :

#coronavirusindia: अफवाहों से रहें दूर, जानें नोएडा में कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद होने की पूरी सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 17:14 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस से जुड़े 5 मामले सामने आए हैं. इसमें दिल्ली और तेलंगाना के दो लोगों को कोरोना वायरस यानि Covid-19 से संक्रमित पाया गया है. दिल्ली में जिस व्यक्ति की इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई वो हाल में ही इटली की यात्रा से लौटा है. संक्रमित व्यक्ति का बेटा नोएडा के एक स्कूल में पढ़ता है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में इटली के आए लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण मिले हैं. चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान के बाद इटली ही सबसे कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. इटली में अब तक कोरोना वायरस के 2000 केस सामने आए हैं, इस वायरस से चलते वहां अब तक 28 लोगों की मौत हुई है.

भारत में कोरोना वायरस के फैलने को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। ट्विटर पर सुबह से #coronavirusindia और #CoronavirusReachesDelhi ट्रेंड में हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस के चलते एक स्कूल को बंद करने की खबर आई है। आधिकारिक तौर पर भारत में कोरोना वायरस के सिर्फ 5 मामले सामने आए हैं जबकि दो लोग इससे पीड़ित हैं। भारत सरकार कोरोना वायरस को लेकर सक्रिय हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के 21 हवाई अड्डों पर जांच जारी है। 

कोरोना वायरस को लेकर नोएडा के स्कूल में बरती गई सतर्कता

दिल्ली के जिस व्यक्ति को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है, वह हाल में इटली की यात्रा करके लौटा है।  दिल्ली का व्यक्ति इटली से लौटने के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए आया, जहां उसने खुद कोरोना से पीड़ित होने की बात बताई। उसके दोनों बच्चे नोएडा के श्रीराम मिलेनियम स्कूल में पढ़ते हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन सतर्क हो गया। पीड़ित व्यक्ति के दोनों बच्चों की भी जांच की गई है। बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) अनुराग भार्गव ने कहा है कि स्कूल में सर्विलांस टीम भेजी गई है। स्कूल में सेनिटेशन यानि साफ-सफाई की प्रक्रिया होगी। साथ ही अभिभावकों से भी चर्चा होगी। सीएमओ के अनुसार, स्कूल को सेनिटाइज करने की प्रक्रिया में एक-दो दिनों का वक्त लग सकता है।

पीड़ित व्यक्ति ने आगरा में दी थी पार्टी

इटली से लौटने से बाद कोरोना से पीड़ित व्यक्ति ने नोएडा के कई लोगों को आगरा में पार्टी दी थी। आगरा प्रशासन ने कहा है कि पार्टी में शामिल सभी लोगों की जांच की जाएगी।

भारत में आए अब तक 5 मामले

कोरोना वायरस से पहले तीन मामले केरल में सामने आए थे। चीन के वुहान विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे दो छात्र भी शामिल थे। भारत लौटने पर इन्होंने स्वयं इसकी जानकारी अस्पताल को दी और जांच में इनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। तीनों के ठीक होने पर पिछले महीने उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। तेलंगाना के व्यक्ति ने हाल में ही दुबई की यात्रा की थी। दुबई में अब तक कोरोना वायरस के 21 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से दिसंबर 2019 में हुई थी। वुहान शहर चीन के हुबेई प्रांत में हैं। इसी शहर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडानोएडा समाचारदिल्ली समाचारइंडियाचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो