लाइव न्यूज़ :

चीन: कोरोना संक्रमित शख्स को लंबे क्रेन से उठाकर पहुंचाया गया आइसोलेशन वॉर्ड, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Updated: October 28, 2022 14:02 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स क्रेन पर लटके हुए है और उसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में एक कोरोना संक्रमित शख्स को लंबे क्रेन से उठाते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि किसी भी संक्रमण से बचने के लिए ऐसे कदम उठाए गए है।

बीजिंग: चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोरोना पॉजिटिव एक शख्स को क्रेन से उठाते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि इस क्रेन से कोरोना पॉजिटिव शख्स को उसके जगह से उठाकर उसे आइसोलेशन वॉर्ड पहुंचाया गया है। 

दरअसल, चीन में कोरोना एक फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट की माने तो चीन के 150 से ज्यादा शहरों में फिर से लॉकडाउन लगने की खबर भी सामने आ रही है। इस बीच अगर कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जा रहा है तो उसे लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। 

वायरल वीडियो में यह दिखा

इस वीडियो को @fangshimin नामक एक ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक क्रेन शख्स को काफी दूर से उठा रही है। यह वीडियो भी काफी दूर से शूट हुआ है जिससे शख्स की तस्वीरें काफी छोटी दिख रही है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह साफ दिख रहा है कि इस शख्स जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह कोरोना पॉजिटिव है को एक क्रेन काफी ऊंचाई से उठा रहा है और एक जगह से दूसरे जगह पर कर रहा है। 

ऐसा क्यों किया गया 

आपको बता दें कि इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि अधिकारी नहीं चाहते थे कि कोरोना से संक्रमित इस शख्स के संपर्क में कोई आए। इसलिए अधिकारियों ने कोरोना से संक्रमित शख्स को क्रेन से उठाया है। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि अधिकारी कोरोना से संक्रमित शख्स से एक भी बैक्टीरिया जमीन पर न गिरे इसलिए भी ऐसा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से संक्रमित शख्स को इस तरीके से क्रेन में उठाकर आइसोलेशन वॉर्ड तक पहुंचाया गया है। 

इन सब के बावजूद भी चीन में कोरोना के मामले में कमी नहीं आ रही है। इसे देखते हुए सरकार कोरोना के पाबंदियों को और भी सख्त किए जा रही है। ऐसे में पार्क, शॉपिंग माल और थिएटर में प्रवेश से पहले कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाया जरूरी बन गया है। 

 

टॅग्स :चीनCoronaकोरोना वायरसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा