लाइव न्यूज़ :

जब पुलिस ने खोए चूहे को मालिक से मिलाया, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो

By रजनीश | Updated: April 22, 2019 12:35 IST

घूमते-फिरते हुए क्रिस जिस जगह पर चूहे के साथ अधिकतर समय बिताते थे वहीं पास में काम करने वाली एक महिला का कहना है कि लूसी के खो जाने के बाद क्रिस बहुत उदास और परेशान रहने लगे थे...

Open in App

समाज में जहां जानवरों को बेवजह मार देने और कई अन्य तरह से प्रताड़ित करने की खबरें हैं वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो इन बेजुबान जानवरों को अपने परिवार की तरह प्यार देते हैं। क्रिस नाम का एक ऐसा आदमी जिसके पास घर नहीं है वह एक चूहे को अपने दिल में घर दे रखा है। क्रिस का पालतू चूहा जिसे वो प्यार से लूसी बुलाता है वह लापता हो गया। खोज में जुटी पुलिस चूहे का पता लगाने में सफल रही और एक दूसरे से बिछड़े चूहे और उसके मालिक को मिलवाया..

चूहे और मालिक के मिलने का दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसे अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि बेघर आदमी का पालतू चूहा पिछले हफ्ते लापता हो गया था, जिसे खोज निकाला गया।

घटना शनिवार की है, जब दो बजे क्रिस पिजड़े में चूहे को लेकर गली से गुजर रहे थे। इस दौरान चूहे को सड़क किनारे छोड़कर वह टॉयलेट चले गए। उसी दौरान पास से गुजर रही एक महिला को लगा कि इस चूहे को किसी ने बाहर छोड़ दिया है। इस पर महिला चूहे को अपने साथ लेकर चली गई।

वापस लौटने पर जब क्रिस को चूहा नहीं दिखा तो उन्होंने पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने लापता चूहे का पता लगाने के लिए अपने फेसबुक फॉलोवर्स को श्रेय दिया। जिनकी वजह से चूहा अपने मालिक तक पहुंच सका। एक ऐसी जगह जहां क्रिस अधिकतर चूहे के साथ घूमते फिरते हुए समय बिताते हैं वहीं आसपास काम करने वाली एक महिला का कहना है कि लूसी के खो जाने के बाद क्रिस बहुत उदास और परेशान रहने लगे थे।

दिल छू लेने वाले इस वीडियो में दिख रहा है कि  पुलिसकर्मी, क्रिस को उसका पालतू चूहा सौंप रहा है। यह पुलिसकर्मी सिडनी सिटी पुलिस एरिया कमांड का है। अब तक वीडियो को फेसबुक पर 13 लाख लोग देख चुके हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?