लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अपने जन्मदिन पर लड्डू खिलाते राहुल गांधी का वीडियो वायरल, कहा-तू भी ले ले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2019 14:38 IST

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।”

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी.राहुल गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों को मिठाइयां भी खिलाई। 

19 जून यानि की आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन हैं। अपने आवास पर राहुल गांधी लोगों को लड्डू बांटते दिखे। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में राहुल अपने घर में लोगों को लड्डू खिलाते और प्रसन्नचित मुद्रा में दिखे।  

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।” राहुल गांधी ने टि्वटर पर इसका जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया नरेंद्र मोदी जी। मैं इनके लिए आभारी हूं।’’ 

लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को भारी बहुमत से जीत मिली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गांधी के जन्मदिन पर उन्हें अकबर रोड स्थित पार्टी के मुख्यालय में बधाई दी। एआईसीसी कार्यालय में जिन लोगों ने राहुल गांधी को बधाई दी उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल की बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद शामिल रहे। 

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं और बधाई के लिए सभी का शुक्रिया। मैं आपके प्यार और स्नेह के लिए अभिभूत तथा आभारी हूं।’’ उन्होंने अपनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की। पार्टी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों के साथ इस दौरान हलके-फुलके अंदाज में नजर आए। गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों को मिठाइयां भी खिलाई। 

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो