लाइव न्यूज़ :

'क्यों भक्तों, आ गया स्वाद, करा ली बेइज्जती?' पाकिस्तान की जीत पर कांग्रेस नेता का ट्वीट, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2021 11:50 IST

टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद कांग्रेस नेता का एक ट्वीट चर्चा में आ गया। उनके ट्वीट को लेकर यूजर्स ने जमकर उन्हें ट्रोल किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार के बाद कांग्रेस नेता ने किया था ट्वीट।बाद में राधिका खेड़ा ने कहा कि उनका ट्वीट क्रिकेट को लेकर था ही नहीं।कई यूजर्स ने कांग्रेस नेता के ट्वीट को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये भारत की टीम थी 'भक्तों' की नहीं।

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास में मिली इस पहली हार से भारतीय फैंस निराश हैं। इस बीच कांग्रेस के एक नेता के ट्वीट ने कई यूजर्स को और नाराज कर दिया। 

दरअसल कांग्रेस की मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने मैच के बाद कुछ ट्वीट किेए जिस पर हो ट्रोल हो गईं। राधिका ने ट्वीट किया, 'क्यों भक्तों, आ गया स्वाद? करवा ली बेइज्‍जती???' 

राधिका खेड़ा का ट्वीट

थोड़ी ही देर में राधिका के इस ट्वीट पर बेहद तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगी। कई यूजर्स ने भारत की हार पर ऐसे ट्वीट को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये भारत की टीम थी 'भक्तों' की नहीं।

हालांकि राधिका नहीं रूकी। कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया।

राधिका खेड़ा का ट्वीट (फोटो- ट्विटर)

बाद में जब राधिका अपने ट्वीट पर बुरी तरह घिर गई तो उन्होंने ये कहा कि अपने ट्वीट में उन्होंने तो क्रिकेट का जिक्र ही नहीं किया था। 

बता दें कि पाकिस्तान को इस मैच में जीत के लिए 152 का लक्ष्य मिला था। बाबर आजम के नाबाद 68 और मोहम्मज रिजवान के नाबाद 79 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने ये मैच 10 विकेट से जीत लिया। वर्ल्ड कप इतिहास में ये पहली बार है जब भारत को पाकिस्तान ने हराया है।

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पांच बार भिड़ी थी। हर बार भारत विजयी रहा था। वहीं वनडे फॉर्मेट को भी मिला लें तो भारत ने अब तक लगातार वर्ल्ड कप में 12 बार हराया था। हालांकि 13वें मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। 

भारत ने टॉस गंवाया और इसके एक समय वह तीन विकेट पर 31 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। विराट कोहली (49 गेंदों पर 57 रन, पांच चौके, एक छक्का) ने ऋषभ पंत (30 गेंदों पर 39 रन, दो चौके, दो छक्के) के साथ चौथे विकेट के लिये 40 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी की जिससे भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया। 

इसके उलट पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शुरू से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। भारत ने विश्व कप (वनडे और टी20) में 1992 के बाद इस मैच से पहले तक सभी 12 मैचों (वनडे में सात और टी20 में पांच) में जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपभारत vs पाकिस्तानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी