लाइव न्यूज़ :

12 दिसंबर को आसमान में चमकेगा हरी पूंछ वाला धूमकेतु, फिर 2000 साल बाद ही दीदार

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 30, 2020 12:12 IST

...जैसे-जैसे इरास्मस सूरज के करीब जाएगा, इसकी चमक बढ़ती जाएगी और 6 गुना ज्यादा हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरी पूंछ वाला धूमकेतु आसमान में दस्तक देने को तैयार।आसमान में चमकेगा हरी पूंछ वाला धूमकेतु।फिर 2000 साल बाद ही दीदार।

साल 2020 में दो बड़े धूमकेतु आसमान के चक्कर लगाते देखे गए हैं। रोचक बात ये है कि अब एक और हरी पूंछ वाला धूमकेतु आसमान में दस्तक देने को तैयार है। जी हां, आने वाले सप्ताह में छह गुना ज्यादा चमकदार होने वाला धूमकेतु 'इरास्मस' सूर्य का चक्कर काटने में 1900 साल लगाता है जो अब आसमान में हल्का-हल्का दिखने लगा है। लेकिन फिलहाल इसे बिना किसी उपकरण के देखा नहीं जा सकता। 

6 गुना तक बढ़ जाएगी चमक

खगोलशास्त्रियों के अनुसार जैसे-जैसे धूमकेतु 'इरास्मस' सूर्य के पास जाएगा, इसकी चमक बढ़ती जाएगी और छह गुना तक बढ़ जाएगी। उनका अनुमान है कि यह 12 दिसंबर को सर्वाधिक चमकीला होगा जब बुध ग्रह की कक्षा में दाखिल होगा और सूर्य के सबसे करीब होगा। इसके बाद यह दूर होता जाएगा और करीब 2000 वर्ष बाद फिर नजर आएगा। 

21 सितंबर को हुई थी इस धूमकेतु की खोज

दक्षिण अफ्रीका के खगोलशास्त्री निकोलस इरास्मस ने इस धूमकेतु को 21 सितंबर को खोजा था। इसलिए उन्हीं के नाम पर इसका नाम 'इरास्मस' रखा गया है। वहीं, खगोलशास्त्री जेराल्ड रेमन ने 20 नवंबर को इसकी तस्वीर ली थी, जिसमें यह खूबसूरत हरे रंग का दिख रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी पूंछ बेहतरीन है। इसे सिंगल फील्ड व्यू में कैद नहीं किया जा सका।

कहां देख सकेंगे धूमकेतु

खगोलशास्त्रियों के अनुसार, अगर शुक्र ग्रह दिख गया तो इस धूमकेतु को भी देखा जा सकेगा। नीचे की ओर दक्षिण-पूर्व में सूर्योदय से पहले इसे ढूंढें तो हाइड्रा तारामंडल शुक्र के दायीं ओर देखा जा सकेगा। इसके पास ही चमकीला सितारा स्पाइका है और उसके जरिये भी 'इरास्मस' को ढूंढा जा सकेगा।

टॅग्स :ओएमजीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो