लाइव न्यूज़ :

वीडियो: "इससे खतरनाक गार्ड और कौन होगा....", टमाटरों की रक्षा करता दिखा कोबरा, हाथ लगाने पर डंसने के लिए करता हमला

By आजाद खान | Updated: July 22, 2023 17:06 IST

वीडियो को देख एक सोशल मीडिया यूजर ने एक कमेंट किया है और लिखा है कि "इससे खतरनाक गार्ड और कौन होगा।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में टमाटरों के बीच एक कोबरा को देखा गया है। कोबरा ऐसे बैठा हुआ मानो वह टमाटरों की रक्षा कर रहा है।

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कोबरे को टमाटरों को गार्ड करते हुए देखा गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से टमाटर की बढ़ती कीमतों ने पूरे देश में बवाल मचा रखा है। देश के कई राज्यों में एक किलो टमाटर सौ रुपए के पार बिक रहा है। 

ऐस में इस तरीके से किमतों में उछाल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स बढ़ती कीमत पर अपनी राय दे रहे है तो कुछ यूजर्स टमाटर की रेट कम करने की बात कही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि जमीन पर कुछ टमाटर पड़े हुए है और उसके पास एक कोबरा बैठा हुआ है। ऐसे में जैसे ही कोई टमाटर के पास जाना चाहता है, उस पर कोबरा अटैक कर देता है। यही नहीं वह फन मारने वहां बैठा हुआ है और किसी को अपने पास नहीं आने दे रहा है। 

कैमरे के पीछे कुछ और लोगों को भी सुना जा सकता है जो कोबरे को हटाने के लिए वहां कोशिश कर रहे है। दावा है कि गलती से कोबरा उस कमरे में घुस गया था जहां टमाटर रखा हुआ था।  जानकारी के अनुसार, कोबरे को बाद में रेस्क्यू कर लिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को @HasnaZarooriHai नामक ट्विटर अकांउट से शेयर किया गया है। जब से वीडियो को ट्विट पर अपलोड किया गया है तब से इसे करीब 50 हजार व्यूज मिल चुके है और इसे 700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। 

वीडियो को हंसी वाली इमोजीस शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि टमाटर के बढ़ते रेट्स देखते हुए हमनें अपने कीमती स्टॉक पर सिक्योरिटी लगा दी है। ऐसे में इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि "इससे खतरनाक गार्ड और कौन होगा।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल