लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे मणिपुर सीएम, तो बच्चे ने की गजब की रिपोर्टिंग, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 11, 2021 15:24 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने शेयर किया है । इस वीडियो में एक बच्चा उनके आगमन की रिपोर्टिंग कर रहा है । उसकी मजेदार रिपोर्टिंग सुनकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम के आगमन पर बच्चे ने की दमदार रिपोर्टिंग मणिपुर सीएम ने वीडियो शेयर कर की तारीफमणिपुर सीएम सेनापति जिले में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धाटन करने आए थे

इम्फाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अपने जिले सेनापति में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया । इससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया , जिसमें एक छोटा लड़का उनके आगमन के बारे में रिपोर्टिंग कर बता रहा है । अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । दरअसल  कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर में चिकित्सा ऑक्सीजन के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए विभिन्न जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया है । इसपर एक बच्चे ने मजेदार रिपोर्टिंग की है । 

एक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रहे छोटे लड़के ने एक पत्रकार की नकल की औइमारत की छत पर खड़े होकर मुख्यमंत्री के दौरे की रिपोर्टिंग की । उसने कहा जैसा कि आप देख रहे हैं । यहां बहुत सारी गाड़ियां खड़ी है । यहां हमारे सीएम का इंतजार हो रहा है । वो ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने आए हैं । हमारे चीफ मिनिस्टर बीरेंद्र  सिंह आपने बहुत ही  अच्छी सोच बनाई है । वीरेंद्र सिंह महान है । इसके साथ अब हम कोरोना से लड़ सकेंगे । 

इसका वीडियो बीरेन सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर बच्चे का यह वीडियो शेयर किया । उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,सेनापति के मेरे युवा मित्र से मिले जो सेनापति जिला अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के लिए कल जिले में मेरे दौरे की सूचना दे रहे थे ।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 50,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है । लोग इस वीडियो तो देखकर बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा कि अपनी मातृभूमि और अपने सीएम के लिए स्नेह उसकी आंखों में झलक रहा है । ऐसे युवा देश के लिए प्ररेणा है ।  

टॅग्स :मणिपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो