लाइव न्यूज़ :

लड़के ने रेमडेसिविर इंजेक्शन को कह दिया रेमो डिसूजा, कोरियोग्राफर का आया फिर ऐसा जवाब

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 18, 2021 12:43 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें एक शख्स रेमडेसिविर इंजेक्शन की जगह रेमो डिसूजा का नाम लेता हुआ नजर आ रहा है । इसपर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूज ने भी मजेदार कमेंट किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देलड़के ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की जगह कहा रेमो डिसूजा , वीडियो वायरलकोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कहा , मुझे भी इस शब्द को बोलने में होती है परेशानी रेमो ने कहा , इस एंटीवायरल दवा का नाम मेरे नाम पर लिया जाना ज्यादा आसान है

मुंबई:  पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का पत्रकार से बात करते हुए इंजेक्शन रेमडेसिविर की जगह गलती से  रेमो डिसूजा बोल देता है । इस  वायरल वीडियो  पर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा  ने भी काफी फनी रिएक्शन  दिया है । 

रेमो ने कहा- सिप्ला का रेमो डिसूजा

 डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'अंत में मिस मत करना सिप्ला का  रेमो  जिसूजा .. जस्ट फॉर लाफ ।' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर  की । इस वीडियो  में एक लड़का सिप्ला कंपनी के इंजेक्शन रेमडेसिविर को गलती से रेमो डिसूजा बोल देता है । इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।  खुद डायरेक्टर रेमो ने  इस वीडियो को शेयर किया ।

इसके साथ ही उन्होंने एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया  कि इस वीडियो के बारे में मुझे तब पता चला,  जब मेरे दोस्त ने मुझे यह वीडियो फॉरवर्ड करके तुरंत देखने को कहा । पहले मुझे भी  भरोसा नहीं हुआ कि यह मैंने क्या सुना है । उसके बाद मैंने यह वीडियो क्लिप अपनी  पत्नी  लिजेल को दिखाया और वह इसे देखकर बहुत जोर- जोर से हंसने लगी । 

मुझे भी रेमडेसिविर इंजेक्शन का नाम लेने में होती है परेशानी 

 रेमो ने आगे कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं भी शब्दों को ठीक से उच्चारण करने  में बहुत अच्छा नहीं हूं । रेमडेसिविर मुझे भी कई दिनों से कंफ्यूज कर रहा है । मैं खुद भी ठीक से नहीं बोल पाता हूं । इस लड़के ने मुझे एक नया नाम दे दिया, जिससे मुझे बुलाया जा सकता है । सही बात तो यह है कि इस एंटीवायरस दवा का नाम मेरे नाम पर लिया जाना ज्यादा आसान है । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप जल्दीबाजी में बोलने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि आप रेमो डिसूजा ही बोलें । 

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो