लाइव न्यूज़ :

जब एक पिल्ले पर पड़ा मुर्गे की 'संगत' का असर, भौंकने की जगह करने लगा 'कुकड़ू कू', देखें वीडियो

By रजनीश | Updated: June 7, 2020 13:49 IST

सोशल मीडिया पर वीडियो के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोग ढ़ेर सारे वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसा करने से कई ऐसे वीडियोज भी देखने को मिलते रहते हैं जिन्हें लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो काफी पुराना है, लेकिन टिकटॉक पर शेयर करने के बाद यह फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को टिकटॉक पर 'डैडी ऑफ डॉग्स' नाम के यूजर ने शेयर किया है।पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें बिल्ली का बच्चा बेहद ही अजीब तरीके से आवाज (Meow) करता हुआ नजर आ रहा था।

अपने आस-पास के बड़े बुजुर्गों ने आपने ये कहते जरूर सुना होगा कि संगत का असर पड़ता है। इसलिए लोग अपने करीबियों को 'अच्छे' लोगों के साथ रहने की सलाह देते रहते हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगता है इंसान ही नहीं बल्कि जानवारों पर भी संगत का असर पड़ता है। 

टिकटॉक पर एक पिल्ले का वीडियो वॉयरल हो रहा है जिसमें छोटा सा कुत्ता है। उसके सामने खाने का एक कटोरा रखा हुआ है। थोड़ी ही देर में एक मुर्गे की बांग मारने की आवाज सुनाई देती है। पिल्ला भी अपने भौंकने वाले आवाज की जगह मुर्गे की तरह बांग मारता नजर आ रहा है। वीडियो से ऐसा लग रहा है जैसे पिल्ला मुर्गे की नकल कर रहा हो। 

वीडियो काफी पुराना है, लेकिन टिकटॉक पर शेयर करने के बाद यह फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को टिकटॉक पर 'डैडी ऑफ डॉग्स' नाम के यूजर ने शेयर किया है।

टिकटॉक पर वीडियो शेयर किए जाने के बाद लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि किसी जानवर ने दूसरे जानवर की तरह आवाज निकालने या नकल करने की कोशिश की हो। 

@daddyofdogs

It’s a Chicken Pup 😂❤️ ##dogsoftiktok##fyp##foryoupage##funny##pup##animals##pet##daddyofdogs##foryou

♬ Originalton - daddyofdogs

पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें बिल्ली का बच्चा बेहद ही अजीब तरीके से आवाज (Meow) करता हुआ नजर आ रहा था। बिल्ली के बच्चे का नाम मेल्विन था और वह जब भी आवाज निकालने की कोशिश करता था तो उसकी आवाज बत्तख की तरह निकलती थी।

टॅग्स :टिक टोकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो