लाइव न्यूज़ :

coronavirus: मरीजों की हालत में हुआ सुधार तो जमकर नाचे मेडिकल कर्मचारी, चीन के अस्तपाल का वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 16:15 IST

चीन के अलावा इटली, ईरान, फ्रांस, यूनान, पाकिस्तान, अल्जीरिया और दक्षिण कोरिया में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर सारी दुनिया चिंतित है, इसका प्रभाव ज्यादा रहने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है.मूडीज एनालिटिक्स का मानना है कि यदि कोरोना वायरस एक महामारी का रूप लेता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के घेरे में आ सकती है।

कोरोना वायरस से कहर से चीन जूझ रहा है। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित एक-एक इंसान को बचाने की जद्दोजहद जारी है। कोरोना वायरस से अब तक चीन में 2744 लोगों की मौत हुई है। चीन में कुल 78,497 मामले सामने आए हैं। चीन के डॉक्टर लोगों को बचाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं। पूर्वी चीन के अनहुई (anhui) शहर के एक अस्पताल के बाहर का वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को पीपुल्स डेली चाइना ने मंगलवार (25 फरवरी) को ट्वीट किया है। पीपुल्स डेली चाइना के अनुसार, कोरोना वायरस से पीड़ित छह लोगों के सफल इलाज के बाद दो मेडिकल कर्मचारी अस्पताल के बाहर डांस कर रहे हैं। डॉक्टरों की कामयाबी को सोशल मीडिया के यूजर्स भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

 

#HeartwarmingMoments: Two medical workers dance ballet in front of a hospital in E China’s Anhui to celebrate the recovery of six more #COVID19 patients. pic.twitter.com/p27njb7evk— People's Daily, China (@PDChina) February 25, 2020

 

वुहान में नहीं रुक रही मौतें

कोरोना का असर चीन के वुहान शहर में सबसे अधिक हुआ है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग (NHC) के अनुसार बुधवार (26 फरवरी) को 29 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 26 लोग हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में मारे गए।  हुबेई प्रांत में ही 2,641 लोगों की जान इससे जान जा चुकी है। इनमें से 2,104 लोग वुहान में मारे गए। कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम कोविड-19 (covid 19) है। इसकी शुरुआत दिसंबर, 2019 में चीन के वुहान शहर से हुई थी।

कोरोना वायरस के मामले चीन से बाहर दूसरे देशों में बढ़े

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यएचओ) ने मंगलवार (25 फरवरी) को कहा है कि चीन के बाहर कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों की संख्या चीन में सामने आए मामलों से अधिक हो गई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार (27 फरवरी) को 1,595 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो