लाइव न्यूज़ :

विशाल लिंग वाले आदमी पर आधारित बच्चों का टीवी शो किया गया लांच, अभिभावकों ने की बैन लगाने की मांग

By अनुराग आनंद | Updated: January 8, 2021 13:07 IST

डेनमार्क में बच्चों के बीच लोकप्रिय टीवी चैनल के एक शो में दुनिया के सबसे बड़े लिंग वाले शख्स की कहानी दिखाए जाने को लेकर विरोध हो रहा है...ऐसे में आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देनए एनिमेटेड शो जॉन डिलरमंड की आलोचना हो रही है, जो एक विशाल व लचीले लिंग वाले व्यक्ति पर बना है।सरकारी संस्था द्वारा अनुमति मिलने के बाद अब देश में इस शो के खिलाफ विरोध तेज हो गया है।

नई दिल्ली: कोई भी आम इंसान यह कह सकता है कि दुनिया के सबसे बड़े पेनिस वाले आदमी की कहानी को बच्चों के किसी टीवी शो में दिखाया जाना बहुत समझदारी भरा कदम नहीं लगता है। लेकिन, डेनमार्क की सरकारी संस्था ने इस तरह के शो को टावा पर दिखाए जाने की इजाजत दे दी है।

द गार्डियन के मुताबिक, सरकारी संस्था द्वारा डेनमार्क के 'डीआरटीवी' चैनल के बच्चों वाले नए एनिमेटेड शो जॉन डिलरमंड की आलोचना हो रही है, जो एक विशाल व लचीले लिंग वाले व्यक्ति पर आधारित है।

देश में इस शो के खिलाफ विरोध तेज-

सरकारी संस्था द्वारा अनुमति मिलने के बाद अब देश में इस शो के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। एक डेनिश लेखक ने इस शो के बारे में कहा है कि क्या वाकई हम मी टू लहर के बीच बच्चों को इस तरह के संदेश देना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि इस शो के दिखाए जाने से बच्चों के दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में इस तरह के कंटेट के सार्वजनिक प्रसारण पर रोक लगाया जाना चाहिए।

चैनल के प्रवक्ता को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी-

विवाद बढ़ने पर इस मामले में चैनल के प्रवक्ता को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी है। चैनल के प्रवक्ता ने कहा है कि लोग शो को देखे बिना इसकी आलोचना कर रहे हैं। चैनल का मानना है कि उन्होंने तमाम मानकों को ध्यान में रखकर इस शो को तैयार किया है। साथ ही दावा किया है कि बच्चों के दिमाग पर बुरा प्रभाव डालने जैसा इस शो में कुछ भी नहीं है।

अभिभावक यानी शो देखने वाले बच्चों के माता-पिता ने क्या कहा है?

वहीं, यदि इस मामले में अभिभावकों के राय की बात की जाए तो कई सारे बच्चों के माता-पिता ने इस कार्यक्रम को टीवी शो के तौर नहीं दिखाए जाने की मांग की है। इसके अलावा, कुछ ऐसे भी अभिभावक हैं जिन्होंने कहा है कि शो में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है और साथ ही उन्होंने शो का समर्थन किया है।  

टॅग्स :डेनमार्कटीवी कंट्रोवर्सीchild
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतबच्चों की सुरक्षा है सम्मिलित जिम्मेदारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो