लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ने के लिए बच्चे देना चाहते है ऐसा 'बलिदान', अधिकारी ने कहा- ये 21वीं सदी की सबसे बड़ी कुर्बानी, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 7, 2021 12:18 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बच्चों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बच्चे ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कोरोना से लड़ने के लिए अगर पढ़ाई को कुर्बान करनी पड़े तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के बीच दो बच्चों का वीडियो वायरल, लोगों को खूब पसंद आ रहा है वीडियोआईपीएस अधिकारी ने वीडियो ट्वीट कर कहा- 21 वीं सदी की सबसे बड़ी कुर्बानी है ये इस वीडियो में दो बच्चों मजेदार अंदाज में कह रहे हैं कि अगर कोरोना की लड़ाई में पढ़ाई की कुर्बानी भी करनी पड़े तो वे तैयार हैं

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत से ही स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे ।  बच्चों  को कोरोना संक्रमण  से बचाने के लिए ऑनलाइन ही क्लास दी जा रही थी । हाल ही में सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई । ऐसे में दो छोटे बच्चों का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर आप भी हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे । 

 इस वीडियो में बच्चे कहते नजर आ रहे हैं कि कोरोना से लड़ने के लिए हम अपनी  पढ़ाई भी कुर्बान करने को तैयार हैं, जिस तरह से बच्चों ने मजेदार तरीके से डायलॉग मारा है । उसे सुनकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी । इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है ।सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है ।  

वीडियो में एक बच्चा कहता है, 'अगर कोरोना से लड़ने के लिए हमारी पढ़ाई कुर्बान करनी पड़ जाए तो हम तैयार हैं' ।  उसके बाद तुरंत दूसरा बच्चा कहता है, ' अगर 7 साल भी स्कूल बंद करना पड़े तो यह बलिदान हम देंगे।'  इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपांशु काबरा ने कैप्शन में लिखा, ' 21वीं सदी की सबसे बड़ी कुर्बानी का संकल्प ।' 

इस वीडियो पर अब तक हजारों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं । साथ ही इसे सैकड़ों बार रीट्वीट भी किया जा चुका है । कमेंट सेक्शन में भी लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं । इस पर एक यूजर ने कहा, ' मैं भी अपने कॉलेज की पढ़ाई का बलिदान देने के लिए तैयार हूं।'  

टॅग्स :वायरल वीडियोकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो