लाइव न्यूज़ :

UP: पीलीभीत के एक स्कूल में घुसा तेंदुआ, बच्चों ने खुद को कर लिया क्लास रूम में बंद, फिर जानें क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 14:34 IST

तेंदुए खेतों के रास्ते स्कूल परिसर में पहुंचा और उसने एक कुत्ते पर हमला कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देतेंदुआ पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बरही रेंज की ओर से आया हुआ था.पैरों के निशान से तेंदुए को वयस्क बताया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले क एक सरकारी स्कूल के परिसर के पास तेंदुआ पहुंचने पर हड़कंप मच गया। यह घटना कीरतपुर गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल के परिसर में हुआ। तेंदुआ खेतों के रास्ते से स्कूल की तरफ आया था और उसने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। डरे हुए बच्चों ने खुद को भागकर अपनी जान बचाई और खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, तेंदुए ने कुत्ते को मार दिया और घसीटकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) के बराही फॉरेस्ट रेंज में लेकर चला गया। जब प्रिंसिपल निधि दिवाकर स्कूल पहुंचीं तो बच्चों ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया। प्रिंसिपल ने तुरंत वन विभाग को इस घटना के बारे में जानकारी दी। अजमेर यादव के नेतृत्व में फील्ड फॉरेस्ट टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान की तस्वीरें भी खींची। 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) के सह निदेशक नवीन खंडेलवाल ने कहा कि पैरों के निशान की पहचान कर ली गई हैं। निशानों से लगता है कि तेंदुआ वयस्क था।  नवीन खंडेलवाल ने बताया बरही रेंज के अधिकारी सुरक्षा सजग हैं। तेंदुए के आवाजाही और छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूल में सशस्त्र वन कर्मियों की एक टीम तैनात की गई है।  नवीन खंडेलवाल ने कहा कि उम्मीद है कि तेंदुआ एक-दिनों में वापस जंगल की ओर चला जाएगा। 

इस बीच बिना किसी सुरक्षा के बच्चे अपनी कक्षाओं में रहे। ग्राम प्रधान रंजीत सिंह ने ग्रामीणों को अपने बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए कहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपीलीभीतसरकारी स्कूल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो