लाइव न्यूज़ :

मेट्रो में जोर-जोर से रो रहा था बच्चा, फिर मां ने जैसे ही दिखाया थप्पड़ आ गया हरकत में, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 20, 2021 15:41 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मेट्रो में रोता हुआ नजर आ रहा है लेकिन जैसे ही उसकी मां उसे थप्पड़ दिखाती है । वह बिल्कुल चुप हो जाता है ।

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रो में जोर-जोर से रो रहा था बच्चा तभी मां ने दिखाया थप्पड़फिर शांति से चुप हो गया बच्चा

मुंबई : सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं । हंसते-खेलते बच्चे सभी को अच्छे लगते हैं लेकिन दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है रोते हुए बच्चे को चुप कराना । रोते हुए बच्चे को चुर कराना कोई मजाक का खेल नहीं है । बस मां ही ऐसी होती है, जो बच्चे को आसानी से चुप करा सकती है । इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है , जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और बच्चे पर प्यार भी आएगा । 

दरअसल यह वायरल वीडियो किसी मेट्रो ट्रेन का लग रहा है । ट्रेन में बच्चे की हरकत देखकर मां जो करती है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे ।  करीब 15 सेकंड के इस वीडियो में एक मां-बेटा मेट्रो के अंदर सीट पर बैठे हैं । इसी दौरान बच्चा बिना वजह बुरी तरह रोता नजर आता है । बच्चे की मां बार-बार उसके आंसू पोछकर उसे चुप कराने की कोशिश करती है, मगर बच्चा मानने का नाम ही नहीं लेता । 

इस वीडियो में मां बच्चे को कई बार अपने सीने से लगाकर चुप कराने की कोशिश करती है लेकिन बच्चा नहीं मानता है और जोर-जोर से रोना शुरू कर देता है । बस फिर क्या था कि बच्चे की इसी हरकत पर मां को तेज गुस्सा आ जाता है इसलिए मां गुस्से में बच्चे को थप्पड़ दिखा देती है । मां के थप्पड़ के इशारे को देखकर बच्चा एक दम से चुप हो जाता है । यह नजारा देखकर आपको भी खूब हंसी आएगी । 

इस वीडियो को घंटा नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है । ये वीडियो लगभग 24 घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था लेकिन लोगों को यह वीडियो खूब पंसद आ रहा है । लोग इस जमकर कमेंट कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं । अब तक इस वीडियो को 1 लाख लोग देख चुके हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी