लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हेयरकट कराने गए छोटे से बच्चे को आया नाई पर गुस्सा, रोते हुए कहा- तुम्हारे सारे बाल काट दूंगा...

By अमित कुमार | Updated: November 24, 2020 12:56 IST

सोशल मीडिया पर बच्चों की कई तरह की वीडियो अक्सर लोगों के सामने आते ही रहते हैं। इन दिनों एक बच्चे के बाल कटाने वाला एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे के गुस्से करने का अंदाज देखकर लोग खुद की हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। लगभग दो मिनट के इस वीडियो को देखकर हर कोई बच्चे की क्यूटनेस का फैन हो रहा है।वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों छोटे से बच्चे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा बच्चा नाई से अपने बाल कटा रहा है। वीडियो को देख आपको समझ आ जाएगा कि आखिर इतनी छोटी सी उम्र में इस बच्चे के अंदर कितना गुस्सा भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर बच्चे के गुस्से करने का अंदाज देखकर लोग खुद की हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।  

बच्चे के बाल पर कैंची चलाने वाले नाई को हेयरकट करते समय बच्चे से लगातार डांट सुननी पड़ी। बच्चा कुर्सी पर बैठे रो रहा है और नाई उसके बाल काट रहा है। जैसे ही नाई ने उसके बालों को काटने के लिए पकड़ा, तो वो जोर से चिल्लाकर बोला- 'अरे क्या कर रहे हो... पूरे बाल काट दोगे क्या। इसके बाद नाई बच्चे का ध्यान भटकाने के लिए उससे उसका नाम पूछने लगता है। 

लगभग दो मिनट के इस वीडियो को देखकर हर कोई बच्चे की क्यूटनेस का फैन हो रहा है। वीडियो में नाई के सवाल पर बच्चे ने कहा, 'मेरा नाम अनुश्रुत है और अनुश्रुत बाल नहीं कटाना चाहता। मैं बहुत गुस्से में हूं. तुम्हारे भी सारे बाल काट दूंगा।' नाई भी इस प्यारी सी धमकी को सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। 

इस वीडियो को बच्चे के पिता अनूप ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिख है, 'मेरा बेटा अनुश्रुत, हर माता-पिता के लिए यह एक संघर्ष है।' 22 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं हजार से ज्यादा लोग इस पर कमेंट्स भी कर चुके हैं।   

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी