लाइव न्यूज़ :

मां ने बेटे को बर्थडे पर दिया स्पेशल गिफ्ट, इमोशनल वीडियो देखकर लोग हुए भावुक, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 10, 2021 15:47 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने स्पेशल बच्चे को एक प्यारा सा गिफ्ट देती है, जिसे देखकर बच्चा काफी खुश हो जाता है ।

Open in App
ठळक मुद्देमां ने स्पेशल बच्चे को बर्थडे पर गिफ्ट किया मोबाइल फोन फोन पाकर बच्चा भावुक होकर रोने लगा और मां के गले लग गया लोगों ने कहा - सच में स्पेशल बच्चे बेहद खास होते हैं

मुंबई : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है , जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है । ये वीडियो इतना प्यारा और खास है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं । दरअसल यह वीडियो एक मां और बेटे के रिश्ते और प्यार को बयां कर रहा है, जिसमें मां ने अपने बेटे को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखने के बाद बेटे के खुशी के मारे आंसू निकल जाते हैं । लड़के का यही रिएक्शन देख लोग भी इमोशनल हो रहे हैं और वीडियो को इतना शेयर कर रहे हैं, जिस वजह से ये वायरल हो गया है ।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का सिर पर बर्थडे वाली टोपी लगाए खड़ा है । केक काटने के बाद उसकी मां उसके पास आती है और वो उसे एक तोहफा देती है । लड़का रोमांचित होकर तोहफा लेता है और फिर उसका रैपर हटाता है । धीरे-धीरे रैपर के हटते ही लड़के के एक्सप्रेशन भी चेंज होते जाते हैं और वो इतना इमोशनल हो जाता है कि तोहफे में दिए गए फोन को देख रोने लगता है । बेटा अपनी मां के इस गिफ्ट को कई बार चूमता है और फिर अपनी मां को भी प्यार से चूमता है ।

इस वीडियो को ट्विटर पर @Hatindersinghr3 नाम के हैंडल से शेयर किया गया था, जिसके बाद से इसे एक लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । वीडियो को कई लोग अभी तक शेयर कर चुके हैं । वीडियो का कैप्शन भी बेहद इमोशनल है । इसमें लिखा गया है कि चलिए अपने दिन की शुरुआत इस खूबसूरत वीडियो से करते हैं, जिसमें एक मां ने अपने स्पेशल बच्चे को उसके जन्मदिन पर मोबाइल फोन गिफ्ट किया है । बच्चे के एक्सप्रेशन और उसकी मुस्कान दिल छूने वाली है ।

वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा है कि स्पेशल बच्चे वाकई में बहुत स्पेशल होते हैं । उनकी भावनाएं बेहद सच्ची और मासूम होती है । कभी भी झूठे नहीं होते । एक यूजर ने कहा कि स्पेशल बच्चों को सिर्फ थोड़ी एक्स्ट्रा केयर और प्यार की जरूरत होती है, फिर वो भी आम बच्चों के जैसे कुछ भी कर सकने की हिम्मत दिखा सकते हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल