लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका की शादी से नाराज पूर्व प्रेमी; तोहफे में दिया बम वाला होम थिएटर, ब्लास्ट से दूल्हे की मौत

By अंजली चौहान | Updated: April 5, 2023 10:51 IST

छत्तीसगढ़ में शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शादी में बम लगा होम थिएटर गिफ्ट किया और घर में जैसे ही दूल्हे ने उसे बजाया जोरदार धमाके के कारण दूल्हे की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में सिरफिरे आशिक ने बम लगा होम थिएटर पूर्व प्रेमिका को किया गिफ्ट घर में हुए धमाके में 1 की मौत 4 घायल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

रायपुर:छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां होम थिएटर में विस्फोट होने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, एक नवविवाहित व्यक्ति को तोहफे के तौर पर शादी में होम थिएटर म्यूजिक सिस्टम मिला, जिसे प्लग में लगाते ही उसमें जोरदार धमाका हो गया। घर में हुए इस धमाके में छत और दीवार भरभरा कर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने जैसे-जैसे घटना की जांच के तार जोड़ने शुरू किए तो एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। दरअसल, शादी में दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने उपहार के तौर पर होम थिएटर गिफ्ट किया था।

घर आए उपहार को 22 वर्षीय दूल्हे जिसकी पहचान हेमेंद्र मरावी के रूप में हुई है, उसने होम थिएटर सिस्टम के तार को बिजली के बैंड से जोड़कर चालू कुया तो एक बड़ा जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई जो गंभीर रूप से घायल था उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि धमाका इसलिए हुआ क्योंकि होम थिएटर सिस्टम के अंदर विस्फोटक लगाया गया था। बाद में, जब पुलिस ने शादी के दौरान मिले उपहारों की सूची की जांच शुरू की, तो उन्हें पता चला कि म्यूजिक सिस्टम दुल्हन के पूर्व प्रेमी की ओर से उपहार था।

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की पहचान सरजू के रूप में की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। कबीरधाम की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी पूर्व प्रेमिका से शादी करने से नाराज था, इसलिए उसने अंदर रखे विस्फोटकों के साथ उसे होम थिएटर सिस्टम उपहार में दिया।

पुलिस के अनुसार, हेमेंद्र मरावी की 1 अप्रैल को शादी हुई थी। उनके 30 वर्षीय भाई राजकुमार और डेढ़ साल के लड़के सहित चार अन्य को चोटें आईं और उन्हें कवर्धा के जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Chhattisgarh Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो