लाइव न्यूज़ :

'कभी तुम्हारे पिता या चाचा ने इस तरह माइक लेकर बात की है? मुझ पर लगाए आरोप वापस लो...', भूपेश बघेल क्यों करने लगे युवक से बहस, वीडियो हो रहा वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 14:39 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक सभा में युवक की बातों का जवाब देते-देते उससे बहस में उलझ गए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक सभा की है जहां बघेल एक युवक से बात कर रहे हैं। इस दौरान चर्चा बहस में बदल जाती है और बघेल कुछ सख्त अंदाज अपनाते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प ये कि युवक भी जवाब देता है और इस पर तालियां भी बज रही हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री युवक को कहते कि कभी तुम्हारे पिता या चाचा ने इस तरह माइक लेकर बात की है? मुझ पर लगाए आरोप वापस लो। इस पर युवक जवाब देता है- आरोप तो लगा सकता हूँ. आप भी रमन सिंह पर, मोदी पर लगाते हैं सर! बहस का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता और युवक रोजगार का मुद्धा उठाते हुए भूपेश बघेल से 76 प्रतिशत आरक्षण खत्म करने की बात कहता है।

साथ ही युवक सुझाव देता है कि आरक्षण खत्म कर वैकेंसी को दो या तीन गुणा बढ़ा दिया जाए। इससे सभी वर्ग के लोग खुश हो जाएंगे। युवक साथ ही कहता है कि ऐसा करने से मुख्यमंत्री चुनाव जीत जाएंगे। युवक अपने बारे में भी बताता है कि और कहता है कि उसे ग्रेजुएशन किए पांच साल हो गए लेकिन वह बेरोजगार है। युवक आरक्षण के मुद्दे पर करता है कि सरकार कोर्ट के विरुद्ध जा रही है और सभी युवा को परेशान कर रही है। देखें वायरल हो रहा पूरा वीडियो...

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो