लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ पहुंचा वाजपेयी का अस्थि कलश, शोकसभा में ठहाके लगाते दिखे बीजेपी सरकार के मंत्री

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 23, 2018 12:51 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद बीजेपी देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

Open in App

रायपुर, 23 अगस्तः पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी देशभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रायपुर पहुंचे। 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का कार्यक्रम रखा था जिसमें मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इस मौके पर दो मंत्रियों की हंसी-ठिठोली ने सभा में असहज स्थिति पैदा कर दी।

वाजपेयी के अस्थि कलश को अटल प्रार्थना रथ से शहर में जगह-जगह ले जाया गया जहां लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद कलश को रायपुर कार्यालय स्थित एकात्म परिसर ले जाया गया। यहां भी दर्शनार्थियों का आना-जाना लगा था। माहौल पूरी तरह से गंभीर था। क्षेत्रीय वेबसाइट लल्लूराम के मुताबिक इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल हंसी-ठिठोली करते हुए कैमरे में नजर आए। असहज स्थिति को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों मंत्रियों को डपटकर शांत कराया। देखिए वीडियो...

शोक सभा में मंत्रियों की ठिठोली का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी वाजपेयी के नाम पर राजनीति कर रही है। यही बीजेपी नेताओं का चरित्र है। वो अटल बिहारी को सच्चे मन से श्रद्धांजलि नहीं दे रहे हैं।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीछत्तीसगढ़रमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?