लाइव न्यूज़ :

केवल 10-10 रुपए के सिक्कों से ही चेन्नई के एक शख्स ने खरीदी 6 लाख की चमचमाती कार, वजह जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Updated: June 20, 2022 08:49 IST

आपको बता दें कि कार खरीदने का इरादा करने के बाद वेट्रीवल को 10 रुपए के सिक्कों को जमा करने में केवल एक महीने ही लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई के एक शख्स द्वारा छह लाख की कार को सिक्कों से खरीदने की बात सामने आई है। उसने इस कार को केवल 10 रुपए के सिक्कों से खरीदा है। उसने इस कार को केवल 10 रुपए के सिक्कों से खरीदा है।

चेन्नई: तमिलनाडु के अरुर में रहने वाले एक शख्स ने 10 रुपए के सिक्के से छह लाख की कार खरीद कर सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन सिक्कों का इन्तेजाम करने के लिए वेट्रीवल को केवल एक महीने ही लगे थे। वेट्रीवल ने बताया कि जब वे सिक्कों को लेकर कार खरीदने गए तो शोरूम मालिक ने कार देने के इन्कार कर दिया था, फिर बाद में वो मान गए और कार सिक्कों के बदौलत दे दी। 

जानकारी के मुताबिक, कार खरीदने के लिए वेट्रीवल ने सिक्कों को पहले प्लास्टिक के थैलों में भरा और फिर गाड़ी कर शोरूम पहुंच गया था। एक गाड़ी सिक्कों को देखकर  शोरूम के कर्मचारी भी घबड़ा गए थे। 

आखिर सिक्कों से ही क्यों खरीदी कार

इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, वेट्रीवल की मां एक दुकान चलाती है जहां पर 10 रूपए के सिक्के बहुत आते है, लेकिन इन सिक्कों को काई लेता नहीं है। लोगों द्वारा मना करने के कारण उनके पास 10 के सिक्कों का अंबार लग गया था। वेट्रीवल ने बताया कि उसके घर के आसपास बच्चे 10 रुपए के सिक्के के साथ खेलते थे जिसे देख उसने सबको सबक सिखानी की ठान ली थी। 

उनके मुताबिक, आरबीआई के गाइडलाइन के बावजूद बैकों ने भी इन सिक्कों को लेने से इन्कार कर दिया था। अन्त में तंग आकर उसने इन सिक्कों से कार खरीदने की ठानी और एक महीने के अन्दर इन सिक्कों को जमा कर वह कार लेने के लिए शोरूम पहुंच गया था। 

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि वेट्रीवल द्वारा सिक्कों से कार खरीदना पहली घटना नहीं है। इससे पहले इसी साल मार्च में एक शख्स ने 2.5 लाख की एक बाइक खरीदी थी जिसका भुगतान 1 रुपए के सिक्के में की थी। उस शख्स ने बताया था कि उसे इन सिक्कों को जमा करने में तीन साल लग गए थे। वहीं इन्हें गिनने में शोरूम के कर्मचारियों को दस घंटे लग गए थे।  

टॅग्स :अजब गजबचेन्नईकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Bankबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी