लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-2 मिशन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में छोड़ा गजब का रॉकेट, तारिक फतह ने शेयर किया वायरल वीडियो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 7, 2019 20:45 IST

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और पत्रकार तारिक फतह ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-2 मिशन पर देश और दुनियाभर से लोगों के कमेंट आ रहे हैं।पाकिस्तानी मूल के लेखक और पत्रकार तारिक फतह ने पाकिस्तान को लेकर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 पर दुनिया की नजर थी और अब भी है। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के जमीनी संपर्क टूटने पर भी विज्ञान जगत में मिशन को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मिशन को लेकर देश और दुनिया भर से संवेदनाएं जाहिर की जा रही हैं। इसी बीच, कुछ फनी वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं और वे खूब देखे जा रहे हैं।

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और पत्रकार तारिक फतह ने भी ऐसा ही एक वीडियो अपने आधकारिक हैंडल से ट्वीट किया है। यह मजेदार वीडियो देख लोगों का काफी मनोरंजन हो रहा है। तारिक फतह ने कैप्शन में लिखा है, ''भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भी अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ा है। जैसे कि पाकिस्तानी हर चीज करते हैं, यह रॉकेट भी गर्म हवा पर चलता है।''

बता दें कि तारिक फतह अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिये पाकिस्तान की खिंचाई करते रहते हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था कि पाकिस्तान के पुलिसकर्मी खराब अर्थव्यवस्था के बीच साइकिल से गश्त करने को मजबूर हैं। उन्होंने लिखा था कि भीड़भाड़ वाले बाजार में भी पाकिस्तान का पुलिसवाला साइकिल से गश्त कर रहा है। साइकिल में पाकिस्तान का झंडा लगा है और मोटरसाइकिल की तरह ही साइकिल में लाल-नीली बत्ती और सायरन भी लगा है।

टॅग्स :चंद्रयानवायरल कंटेंटवायरल वीडियोपाकिस्तानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप