लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड संग इश्क फरमा रहा था प्रेमी, लड़की के घर वालों ने पकड़ा तो बॉर्डर फांदकर भाग गया पाकिस्तान और फिर....

By अमित कुमार | Updated: January 25, 2021 14:13 IST

प्रेमिका के घर वालों से बचने के लिए एक प्रेमी भारत से भागकर पाकिस्तान में जाकर छिप गया। पाकिस्तान सेना से अब भारतीय अधिकारी उस शख्स को वापस देश लाने की बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बाड़मेर में एक प्रेमी लड़की के घरवालों के डर से पाकिस्तान बॉर्डर में घुस गया।लड़की के घरवालों ने लड़के को अपनी बेटी संग रंगे हाथ पकड़ लिया था। बदनामी की चिंता सताने के बाद लड़के ने भागने का मन बना लिया।

प्यार में इंसान किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहता है। अक्सर प्रेमी जोड़ी घरवालों से छिपकर अकेले में मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक प्रेमी गुपचुप तरीके से अपने गर्लफ्रेंड से मिला करता था। एक दिन वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया तो लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। लड़की के घरवालों से बचने के लिए उसने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना भी की होगी। 

दरअसल, प्रेमिका के घरवालों से जान बचाकर यह प्रेमी बॉर्डर पार करते हुए पाकिस्तान पहुंच गया। जब इसकी जानकारी लड़के के घरवालों को हुई तो वह अपने बेटे को लेकर परेशान हो गए।  इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी भारतीय अधिकारी सौंपी। बताया जा रहा है कि इस विषय में भारतीय अधिकारी पाकिस्तान पुलिस के संपर्क में हैं और युवक की घर वापसी की बात कर रही है। 

'हिंदुस्तान' की खबर के मुताबिक, मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। यहां बिजराड़ पुलिस थाने के तहत आने वाला एक इलाका पाकिस्तानी सीमा से मिला हुआ है। यहां रहने वाले 19 साल के गेमरा राम मेघवाल का अपनी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। एक दिन जब वह उससे मिलने के लिए गया तो लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया। इसके बाद खुद को बचाने के लिए वह बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गया।  

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो