लाइव न्यूज़ :

Video:चीन के आसमान से हुई "कीड़ों की बारिश", रास्ते और गाड़ियों पर लदे दिखे कीड़े, क्लिप देख सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा- "यह दुनिया का अंत है"

By आजाद खान | Updated: March 11, 2023 16:09 IST

हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग दावे करते हुए दिखाई दे रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर कथित चीन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सड़कें और गाड़ियों पर कीड़ों के आकार की चीजें देखी गई है। दावा यह कि इन कीड़ों को चीन के लियाओनिंग प्रांत में देखा गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गाड़ियों पर कीड़े जैसे दिखने वाली चीजें देखी गई है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह कीड़ों की बारिश है और यही कारण है कि यहां हर जगह कीड़े दिखाई दे रहे है। 

दावा है कि यह घटना कथित तौर पर चीन के लियाओनिंग प्रांत में घटी है जहां लोगों को छाते लेकर चलने की सलाह दी गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग दावे कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि सड़क पर कुछ गाड़ियां खड़ी है और उस पर कथित तौर पर कुछ कीड़ों की तरह दिखने वाले चीजें पड़ी है। यही नहीं वीडियो में एक महिला को भी जाते हुए देखा गया है जो हाथ में छाता लिए हुए है। इस छोटे से वीडियो में मोटे-मोटे कीड़े के समान चीजे देखी जा रही है। 

दावा है कि यहां पर कीड़ों की बारिश हुए है, इसलिए यहां इतनी मात्रा में कीड़े दिखाई दिए है। वीडियो में कीड़ों को सड़कों और फुटपाथों पर भी देखा गया है। हालांकि अभी यह पुष्टी नहीं हो पाई है कि यह कीड़े के समान दिखने वाली चीजें क्या है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

हालांकि अभी भी इन कीड़ों के समान दिखने वाली चीजों को लेकर कोई पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन एचआईटीसी के अनुसार, वैज्ञानिक पत्रिका मदर नेचर नेटवर्क ने इस पर बोला है और कहा है कि कहीं पर तेज हवाएं चली होगी जिस कारण ये कीड़े के समान दिखने वाली चीजें बह कर यहां आई होगी। 

ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए है। एक यूजर ने लिखा है कि हमारा अंतिम समय चल रहा है तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि "यह मुझे डरा रहा है।"वहीं एक और यूजर ने इस पर मजाकिया कमेंट किया है और कहा है कि "मैं चाहता हूं कि दुनिया के अंत से पहले मेरा पूरा घर फिर से तैयार हो जाए।" कुछ और यूजर्स द्वारा इसे दुनिया का अंत बताया गया है।  

टॅग्स :अजब गजबचीनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?