लाइव न्यूज़ :

दुनिया का सबसे बड़ा सांप? जंगल में क्रेन से उठाकर ले जाना पड़ा, वीडियो देख लोग हो रहे हैरान

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2021 10:44 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विशालकाय सांप को क्रेन से उठाया गया है। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये दुनिया का सबसे लंबा सांप है?

Open in App
ठळक मुद्देक्रेन से विशालकाय सांप को पकड़े जाने जाने का वीडियो हो रहा है वायरल।वीडियो डोमिनिका का है, पहले ये बताया जा रहा था कि ये झारखंड के धनबाद से जुड़ा वीडियो है।

सांप या अजगर की कल्पना करना ही कई लोगों के लिए डरावना अनुभव होता है। दुनिया भर में हजारों किस्म के सांप पाए जाते हैं और ये भी सच है कि इन्हें देखना या इनके बारे में जानना कई लोगों के लिए बेहद रूचि का विषय होता है। 

बहरहाल, एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखता है कि एक बड़े सांप को क्रेन से उठाया जा रहा है। क्रेन से उठाकर दरअसल जंगल में दूसरी सुरक्षित जगह छोड़ा गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे कौतूहल से देख रहे हैं। कई यूजर तो ये भी पूछ रहे हैं कि क्या ये दुनिया का सबसे लंबा सांप है। इस वीडियो के शुरू में झारखंड के धनबाद की होने की बात कही गई लेकिन ये गलत निकली।

डोमिनिका के जंगल का वीडियो

'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के अनुसार हैरान करने वाला ये वीडियो डोमिनिका का है। ये कैरेबियाई द्वीप है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डोमिनिक वर्षावन के कुछ हिस्से साफ कर रहे थे, इसी दौरान करीब 10 फीट लंबा ये सांप उन्हें नजर आया।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fjayblingdj%2Fvideos%2F1867977010050996%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

वीडियो में देख सकते हैं कि सांप को क्रेन में पकड़ा गया है। हालांकि सबसे हैरानी वाली बात यह है कि क्रेन द्वारा बहुत ऊपर उठाए जाने के बावजूद विशालकाय सांप के शरीर का कुछ हिस्सा जमीन तक पहुंचता दिख रहा है। इस विशाल सांप की पहचान 'बोआ कंस्ट्रिक्टर' के तौर पर की गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार एक और वीडियो भी इससे जुड़ा सामने आया है जिसमें तीन लोगों सांप को उठा कर एक गाड़ी में रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन नाकाम होते हैं। बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप वैसे विषैले नहीं होते हैं। हालांकि वे अपने शिकार को चारों ओर से लपेटकर उन्हें मारने के लिए कुख्यात हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो