लाइव न्यूज़ :

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो टुकड़ों में बंट गया प्लेन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2022 08:59 IST

कोस्ता रिका के सैन जोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह हादसा हुआ। हादसे में क्रू मेंबर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। विमान को उड़ान भरने के 25 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

Open in App

सैन जोस: कोस्टा रिका में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक कार्गो प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। घटना गुरुवार की है। गनीमत ये रही कि इस हादसे में विमान के क्रू मेंबर्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि इस हादसे के बाद सैन जोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जरूर कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में जर्मनी की लॉजिस्टिक कंपनी डीएचएल का पीले रंग का विमान रनवे पर दौड़ता नजर आ रहा है। अचानक विमान का संतुलन बिगड़ता है और पिछले हिस्सों से दो भाग में टूटकर जमीन से टकराते हुए रूक जाता है। इसके बाद विमान से धुंआ निकलता नजर आता है।

हादसे के बाद कोस्टा रिका के अग्निशमन कर्मचारी हेक्टर चेव्स ने बताया कि विमान में सवार दो क्रू सदस्यों की स्थिति ठीक है। हालांकि फिर भी रेड क्रॉस कार्यकर्ता गुइडो वास्केज के अनुसार ग्वाटेमाला के इन लोगों को 'चिकित्सा जांच के लिए' एहतियात के तौर पर अस्पताल भेजा गया था।

वास्केज ने कहा, 'पायलट इस हादसे से हिल गया था, लेकिन दोनों चालक दल होश में थे और उन्हें सब कुछ स्पष्ट रूप से याद है।'

यह हादसा सुबह 10:30 बजे (1630 GMT) से ठीक पहले हुआ, जब सैन जोस से बाहर जुआन सैंटामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बोइंग -757 विमान ने उड़ान भरी। हालांकि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान को 25 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग के लिए वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। चालक दल ने स्थानीय अधिकारियों को विमान में हाइड्रोलिक समस्या के बारे में बताया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल